{"_id":"6486ff10b7fa644e8d0bea0c","slug":"bihar-weather-chances-of-rain-in-these-5-districts-including-kishanganj-bhagalpur-patna-weather-updates-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Weather : किशनगंज, भागलपुर समेत इन 5 जिलों में बारिश के आसार; इन इलाकों में गर्मी से नहीं मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Weather : किशनगंज, भागलपुर समेत इन 5 जिलों में बारिश के आसार; इन इलाकों में गर्मी से नहीं मिलेगी राहत
Mon, 12 Jun 2023 04:48 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 12 Jun 2023 04:48 PM IST
सार
पूर्वी चंपारण ,पश्चिम चंपारण ,गया ,औरंगाबाद, भोजपुर, रोहतास, शेखपुरा जिला में उष्ण लहर रहने के आसार बताए जा रहे हैं। इन इलाकों में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के दक्षिण पश्चिम इलाकों में मानसून का असर सोमवार को देखने को मिला। इससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। सोमवार को मौसम का प्रभाव राज्य के कई हिस्सों में देखने को मिला है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार फारबिसगंज, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार में मौसम का असर सोमवार को देखने को मिला।
विज्ञापन
किशनगंज में भारी बारिश की संभावना
कटिहार के बलरामपुर में 57.2 मिली मीटर, अररिया के सिकरी में 56.4 मिलीमीटर, भागलपुर के सनहौला में 50.6 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। बताते चलें कि एक चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर पूर्व उत्तर प्रदेश एवं आसपास के क्षेत्रों में स्थित है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के उत्तर पूर्व भाग में मधुबनी, बांका, भागलपुर, खगड़िया जिला में एक-दो स्थानों में वर्षा, मेघ गर्जन, बिजली चमकने के साथ किशनगंज में भारी वर्षा की संभावना बताई जा रही है।
विज्ञापन
उष्ण लहर रहने के आसार बताए जा रहे हैं
पूर्वी चंपारण ,पश्चिम चंपारण ,गया ,औरंगाबाद, भोजपुर, रोहतास, शेखपुरा जिला में उष्ण लहर रहने के आसार बताए जा रहे हैं। इन इलाकों में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। बताते चलें कि पिछले 17 वर्षों के दौरान राज्य में समय से पहले मानसून बिहार में वर्ष 2006 में देखने को मिला था, तब 6 जून को बिहार में मानसून ने दस्तक दिया था। इस वर्ष मॉनसून समय सीमा से 1 दिन पूर्व यानी 12 जून को बिहार में दस्तक दी है। कहा जा सकता है कि पिछले वर्ष मौसम में बिहार में 13 जून को दस्तक दी थी।
विज्ञापन