Bihar Weather News: पांच से 10 जुलाई तक पूरे बिहार में बारिश के आसार, आज इन जिलों में अलर्ट जारी
Patna Weather News: पटना मौसम केंद्र ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। कहा कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में मानसून सक्रिय है। मौसम विभाग ने पांच से 10 जुलाई तक पूरे बिहार में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया के अनेक स्थानों पर बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। बाकी पूरे बिहार में कुछ स्थानों पर बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि मानसून ट्रफ लाइन वर्तमान में दक्षिण बिहार के करीब सक्रिय है, जिसके कारण इन क्षेत्रों में बारिश हो रही है।
10 जुलाई को पूरे बिहार में बारिश का अलर्ट
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, गया, वैशाली, पटना, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, पांच से 10 जुलाई तक उत्तर-पश्चिम बिहार, उत्तर मध्य बिहार, उत्तर पूर्व बिहार, दक्षिण पश्चिम बिहार, दक्षिण मध्य बिहार, दक्षिण पूर्व बिहार में बारिश के आसार हैं।
यह भी पढ़ें: सब कुछ बदल डाला, फिर भी पटना में इतना बड़ा कांड; SSP का मोबाइल बंद, पुलिस भी देर से पहुंची
पिछले 24 घंटे में गोपालगंज में सबसे ज्यादा गर्मी
पिछले 24 घंटे में गोपालगंज में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी। यहां का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पटना का 34.2 डिग्री सेल्सियस, गया का 32.8 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 31.6 डिग्री, पूर्णिया का 34 डिग्री सेल्सियस, सुपौल 35.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.