फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather: Alert of rain, hailstorm in many areas including Patna; Thunderstorm, strong wind, pre monsoon

Bihar Weather : पटना, जमुई समेत कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, मौसम विभाग की यह अपील जरूर पढ़ें

Wed, 20 Mar 2024 08:34 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 20 Mar 2024 08:34 AM IST
सार

बिहार में बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। पिछले 24 घंटे में बिहार का सबसे ठंडा जिला किशनगंज रहा है। यहां का पारा गिरकर साढ़े 14 डिग्री तक पहुंची गया है।

विज्ञापन
Bihar Weather: Alert of rain, hailstorm in many areas including Patna; Thunderstorm, strong wind, pre monsoon
पटना में बारिश के वक्त सड़क का हाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना समेत बिहार के कई जिलों में अगले दो दिनों तक बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण बिहार के कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन तक पटना समेत बिहार के अधिकांश जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।  पटना, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, जमुई, नवादा और नालंदा समेत कुछ इलाके में ओलावृष्टि के आसार जताए गए हैं। बिहार में बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। पिछले 24 घंटे में बिहार का सबसे ठंडा जिला किशनगंज रहा है। यहां का पारा गिरकर साढ़े 14 डिग्री तक पहुंची गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


पटना समेत 20 जिले में बारिश का अलर्ट जारी 
मौसम विभाग के अनुसार, मार्च से मई तक प्री मानसून का समय रहता है। इस दौरान बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात और ओला गिरने आसार हैं। साइक्लोनिक सर्कुलेशन या टर्फ रेखा गुजरने से बंगाल की खाड़ी से नमी मिलने लगी है। इस वजह से मौसम बदलाव हुआ। बिहार के दक्षिणी इलाकों में बादल गरजने और ओले गिरने के आसार हैं। मौसम विभाग ने पटना समेत  20 जिले में अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पटना एयरपोर्ट पर वज्रपात में युवक की मौत
पटना के एयरपोर्ट के पास जोर का धमाका हुआ। धमाके की गूंज खत्म हुई तो लोगों को पता चला कि एयरपोर्ट के पास निर्माणाधीन टैक्सी रनवे पर काम कर रहा एक युवक वज्रपात से बुरी तरह घायल है। उसके नाक-कान से खून निकल रहा था। आननफानन में उसे पटना एम्स में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के संबंध में हवाई अड्डा थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। वह विशाल कंस्ट्रक्शन कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर विगत 15 वर्षों से काम कर रहे थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि एयरपोर्ट रनवे से कुछ दूरी पर टैक्सी रनवे का निर्माण कार्य चल रहा है। मंगलवार की दोपहर बारिश होने लगी। इसी दौरान अचानक ठनका गिरा और वह उसकी चपेट में आ गये जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed