फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather: Alert of rain and thunderstorm with strong wind in 19 districts including Patna, Bhagalpur

Bihar Weather: पटना, भागलपुर, गया समेत इन 19 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, पढ़ें पूरी खबर

Sat, 03 Aug 2024 08:16 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 03 Aug 2024 08:16 AM IST
सार

Bihar News: मौसम विभाग ने लोगों से अपील कि है कि खराब मौसम के दौरान अपने पशुधन और खुद को बाहर निकलने से बचें। मेघगर्जन के दौरान पेड़-पौधे के नीचे शरण न लें। बारिश के समय सुरक्षित स्थान पर जाकर बैठ जाएं। 

विज्ञापन
Bihar Weather: Alert of rain and thunderstorm with strong wind in 19 districts including Patna, Bhagalpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन महीना के 15 दिन गुजर जाने के बाद बिहार में एक बार मानसून ने फिर से अपनी रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग का मानना है कि पश्चिम बंगाल के गंगा क्षेत्र और उससे सटे झारखंड के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रवर्ती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर ऊपर तक फैला है। आगामी दो दिनों तक राज्य के दक्षिण भाग तथा इससे सटे जिलों में एक दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा की संभावना है। हालांकि, वर्षा की इस रफ्तार से कोसी, महानंदा, पुनपुन, सोन इत्यादि दक्षिण बिहार के नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ेगी। मौसम विभाग ने लोगों से वर्षा के इस मौसम में नदियों में नहाने, तैरने या नाव संचालन कार्य नहीं करने का आग्रह आम लोगों को किया है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने शनिवार को पटना, नालंदा, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, सहरसा,  मधेपुरा में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे रहने के आसार हैं। वहीं गया, नवादा, अररिया, किशनगंज, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, भागलपुर के कई इलाकों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की बारिश और वर्जपात के आसार हैं। वहीं इन इलाकों में हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील कि है कि खराब मौसम के दौरान अपने पशुधन और खुद को बाहर निकलने से बचें। मेघगर्जन के दौरान पेड़-पौधे के नीचे शरण न लें। बारिश के समय सुरक्षित स्थान पर जाकर बैठ जाएं। 
विज्ञापन


गोपालगंज में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी
वहीं पिछले दो दिनों से बारिश के कारण कई जिलों के तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चली गई। मौसम विभाग ने पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के जिलों में तापमान इस प्रकार रिकॉर्ड किए गए हैं। पटना 31.2, गया 28.2, भागलपुर 29.4, पूर्णिया 32.4, वाल्मीकि नगर 35.2, मुजफ्फरपुर 31.6,छपरा 33.6, दरभंगा 33.2, सुपौल 32.0, फारबिसगंज 30.4,डेहरी 28.4, मधुबनी 33.1, मोतिहारी 34.0, शेखपुरा 28.3, गोपालगंज 35.6, जमुई 27.5, बक्सर 30.1, समस्तीपुर 32.1, वैशाली 31.2, औरंगाबाद 28.9, बेगूसराय 30.8, बांका 26.0, कटिहार 30.2, नवादा 28.4, राजगीर 29.0, अररिया 31.9, जीरादेई 33.0, पूसा 32.0, किशनगंज 30.8, अरवल 29.0, बिक्रमगंज 29.4 और मुंगेर 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए,जबकि सर्वाधिक अधिकतम तापमान गोपालगंज में 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में पूरे बिहार में बारिश
पिछले 24 घंटे के दौरान मानसून सामान्य रहा और पूरे बिहार में मध्यम बरसात दर्ज हुई। नालंदा एवं नवादा जिले के एक दो जगह पर भारी वर्षा हुई है। अधिकतम तापमान इस बार गर्मी के मौसम में बिहार में सामान्य से अधिक रहा और वर्षा ऋतु के जुलाई माह में भी बिहार में लगातार 37 से 38 डिग्री सेल्सियस बना रहा। आज के मौसम में विश्लेषण के अनुसार गैंगिय पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्र पर चक्रवर्ती परिसंचरण के प्रभाव से बांग्लादेश, गैंगिय पश्चिम बंगाल के आसपास एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। यह पश्चिमी उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने और अगले 24 घंटे को दौरान अधिक चिन्हित होने की संभावना है। मानसून ट्रफ अब गंगानगर लखनऊ बनारस डाल्टनगंज होते हुए गंगिया पश्चिम बंगाल पर निम्न दबाव के केंद्र से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैला हुआ है। इन दोनों मौसमी सिस्टम के संयुक्त प्रभाव से पूरे बिहार में अगले 24 से 48 घंटे में वर्षा होने एवं दक्षिण पूर्व भाग के एक दो स्थानों पर भारी वर्षा का भी पूर्व अनुमान है। तापमान में कमी एवं व्यापक क्षेत्र में वर्षा होने के कारण किसानों के लिए लाभदायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed