फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BIHAR: Viral marriage of own wife with nephew and accepted as wife after two days

BIHAR: पत्नी को भांजे के साथ कमरे में देख उसी से शादी करा दी, दो दिन बाद लौटी तो फिर अपनाया

Wed, 30 Nov 2022 05:57 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Wed, 30 Nov 2022 05:57 PM IST
सार

खगड़िया में पत्नी के साथ भांजे को कमरे में देख मामा ने पत्नी सौंप दी। बाकायदा वीडियो करवा कर मामी-भांजे की शादी करा दी। अब इसका पार्ट-2 सामने आया है, जिसमें वह औरत फिर से पुराने पति के पास लौटी और उसने अपना लिया।

विज्ञापन
BIHAR: Viral marriage of own wife with nephew and accepted as wife after two days
भांजे के साथ शादी का वायरल वीडियो। - फोटो : Social Media

विस्तार

रिश्तों के शर्मशार होने की घटनाएं बिहार में तेजी से आ भी रही हैं और लोग इससे जुड़े वीडियो खूब देख-फॉरवर्ड कर रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो दो दिन पहले तब वायरल हुआ था, जब अपनी पत्नी के साथ भांजे को कमरे में देख मामा ने पत्नी सौंप दी। बाकायदा वीडियो करवा कर मामी-भांजे की शादी करा दी। अब इसका पार्ट-2 सामने आया है, जिसमें वह औरत फिर से पुराने पति के पास लौटी और उसने अपना लिया।

विज्ञापन

पार्ट-1: पति ने भांजे के साथ कराई शादी
मामला महेशखूंट थाना क्षेत्र के झिकटिया पंचायत का है। यहां एक मामी को अपने ही भांजे से ऐसे प्यार हुआ कि दोनों लोक लाज को ताक पर रखकर एक दूसरे के हो गए। महिला के पति ने ही उसकी शादी अपने भांजे से करा दी। इस शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। झिकटिया पंचायत के काजीचक गांव निवासी डब्लू शर्मा की शादी अनिता देवी के साथ करीब 12 साल पहले हुई थी। 12 साल बीच जाने के बाद भी दोनों की कोई संतान नहीं थी। डब्लू शर्मा राजमिस्त्री का काम करता था और काम के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहता था। इसी बीच करीब पांच साल पहले अनिता की मुलाकात एक शादी समारोह के दौरान संतोष कुमार से हुई। चौथम थाना क्षेत्र के मलपा धुतौली निवासी संतोष और अनिता करीब आए और दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया। डब्लू शर्मा ने भांजे से पत्नी की शादी करा दी तो वीडियो खूब वायरल हुआ।

विज्ञापन

पार्ट-2: पति के पास लौटी तो किया स्वीकार
अब दूसरा वीडियो-फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें दो दिन बाद संतोष को छोड़ वापस डब्लू शर्मा के पास आई पत्नी को उसने अपना लिया। शादी-ब्याह को इस तरह मजाक बनाने पर गांव में इस परिवार के खिलाफ आक्रोश है। गांव वालों का गुस्सा फूटने की आशंका से अब यह परिवार सहमा हुआ भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed