फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Violent clash between police and public in Supaul, stone pelting, police lathicharged; five in custody

Bihar Police: पुलिस और पब्लिक के बीच हिंसक झड़प; लोगों ने एनएच पर जमकर बवाल किया, पथराव के बाद हुआ लाठीचार्ज

Thu, 05 Dec 2024 04:07 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 05 Dec 2024 04:07 PM IST
सार

Supaul News: बाजार में जाम देखने के बाद पुलिस गाड़ी में सवार जदिया थानाध्यक्ष राजीव कुमार और पुलिस बल उतरकर पैदल ही त्रिवेणीगंज थाना की ओर जाने लगे। भीड़ की नजर जैसे ही पुलिस टीम पर पड़ी, लोगों ने अचानक उस पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया और पुलिस कर्मियों को खदेड़ दिया। पथराव में थानाध्यक्ष चोटिल हो गए।

विज्ञापन
Bihar: Violent clash between police and public in Supaul, stone pelting, police lathicharged; five in custody
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुपौल के त्रिवेणीगंज में गुरुवार को पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच हिंसक झड़प की घटना सामने आई है। घटना में दोनों ओर से पत्थरबाजी हुई और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस दौरान कई लोगों के घायल होने की सूचना है। मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उपद्रव के कारण का पता लगाया जा रहा है। दरअसल, घटना तब शुरू हुई जब गुरुवार की सुबह 100 से अधिक लोग लाठी-डंडों से लैस होकर त्रिवेणीगंज थाना पहुंचे। किसी विवाद को लेकर नाराज स्थानीय लोग पुलिस पर दबाव बनाने आए थे। लेकिन भीड़ को देखते हुए पुलिस ने लोगों को थाने में ही रोकने की कोशिश की। इस बीच पुलिस और पब्लिक में नोंकझोंक होने लगी। कुछ देर बाद लोगों की भीड़ वहां से निकल कर बाजार क्षेत्र में दुर्गा मंदिर के पास पहूंच गई और सड़क जाम करने लगी।

विज्ञापन


जाम के बीच बढ़ा तनाव, जम कर हुई पत्थरबाजी
सड़क जाम के कारण स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। इसी दौरान जदिया थाना पुलिस की एक टीम किसी काम से त्रिवेणीगंज आ रही थी। लेकिन, त्रिवेणीगंज बाजार में जाम देखने के बाद पुलिस गाड़ी में सवार जदिया थानाध्यक्ष राजीव कुमार और पुलिस बल उतरकर पैदल ही त्रिवेणीगंज थाना की ओर जाने लगे। भीड़ की नजर जैसे ही पुलिस टीम पर पड़ी, लोगों ने अचानक उस पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया और पुलिस कर्मियों को खदेड़ दिया। पत्थरबाजी के दौरान जदिया थानाध्यक्ष राजीव कुमार चोटिल हो गए। जिसके बाद उन्होंने अपना पिस्तौल निकाला उसे तान दिया। इस बीच पुलिस बल भी एक्शन में आई और जाम में शामिल हमलावरों को खदेड़ना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। हालात बेकाबू होते देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

विज्ञापन

Bihar: Violent clash between police and public in Supaul, stone pelting, police lathicharged; five in custody
पुलिस ने लोगों को खदेड़ा। - फोटो : अमर उजाला
फिलहाल झड़प की वजह का पता नहीं
हालांकि अभी तक झड़प का मुख्य कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन पुलिस इसे जमीन विवाद और अहम की लड़ाई से जोड़कर देख रही है। स्थानीय लोगों का आक्रोश किस वजह से था, इसका पता लगाने के लिए जांच चल रही है। एसडीपीओ विपीन कुमार ने बताया कि प्रदर्शनकारियों से जाम की वजह का पता लगाने का प्रयास किया गया है। लेकिन अब तक कोई भी इसकी जानकारी देने के लिए सामने नहीं आया है।

 

Bihar: Violent clash between police and public in Supaul, stone pelting, police lathicharged; five in custody
पुलिस छावनी में बदला इलाका। - फोटो : सोशल मीडिया।
एसडीएम और सीडीपीओ ने हालात पर पाया काबू
घटना के बाद त्रिवेणीगंज के एसडीएम शंभूनाथ और एसडीपीओ विपिन कुमार ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों अधिकारी घटना स्थल पर कैंप कर रहे हैं और स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। फिलहाल, पुलिस ने इलाके में शांति बहाल करने के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी है, लेकिन स्थानीय लोगों के बीच तनाव अभी भी बना हुआ है। मामले की गहन जांच जारी है। एसडीपीओ ने बताया कि मामले में फिलहाल पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस वीडियो और फोटो के माध्यम से अन्य उपद्रवियों की पहचान में जुटी है। थानाध्यक्ष को कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed