{"_id":"6458ab2c1cf0de78c60ef134","slug":"bihar-violence-in-sasaram-to-cancel-amit-shah-program-samrat-chaudhary-governor-vijay-sinha-nitish-kumar-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : अमित शाह के प्रोग्राम को रद्द कराने के लिए सासाराम में कराई गई हिंसा; सम्राट कह आए गवर्नर को यह बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : अमित शाह के प्रोग्राम को रद्द कराने के लिए सासाराम में कराई गई हिंसा; सम्राट कह आए गवर्नर को यह बात
Mon, 08 May 2023 01:26 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 08 May 2023 01:26 PM IST
सार
News Bihar : बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मिलकर बताया कि सासाराम और नालंदा में सरकारी साजिश के कारण हिंसा हुई। भाजपा के पूर्व विधायक की सासाराम हिंसा में गिरफ्तारी के बाद भाजपा ज्यादा हमलावर है।
विज्ञापन
राज्यपाल से मिलकर बाहर आते भाजपा नेता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मिलकर बताया कि सासाराम और नालंदा में सरकारी साजिश के कारण हिंसा हुई। भाजपा के पूर्व विधायक की सासाराम हिंसा में गिरफ्तारी के बाद भाजपा ज्यादा हमलावर है।
विज्ञापन
सम्राट चौधरी बोले- भाजपा के पूर्व विधायक को साजिश के तरह फंसाया गया
सम्राट चौधरी ने कहा कि सासाराम और नालंदा की घटना में नीतीश कुमार ने जानबूझकर कोई प्रशासनिक व्यवस्था खड़ा नहीं किया। और पुलिस-प्रशासन ने उस दिन जनता की रक्षा नहीं कर पाई। नीतीश कुमार जी और उनकी पार्टी चाहती थी कि गृह मंत्री का कार्यक्रम रद्द हो , इसके लिए पूरी साजिश रची गई। अब भाजपा के पूर्व विधायक को साजिश के तरह फंसाकर उन्हें जेल भेजा गया। हमलोग इस मामले की न्याय जांच की मांग करते हैं।
विज्ञापन
पूरी तरह धार्मिक उन्माद फैलाने की साजिश थी
नेता प्रतिपक्ष और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि यह पूरी तरह धार्मिक उन्माद फैलाने की साजिश थी। इसमें सरकार की पूरी संलिप्तता है। अपनी खामियों को छिपाने के लिए बिहार सरकार के सरंक्षण में खेल खेला जा रहा है। भाजपा, बजरंग दल और संघ के लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है। निर्दोष को फंसाया जा रहा है। इसकी जांच हाईकोर्ट के सीटिंग जज से जांच करवाई जाए। बिहार के अंदर धार्मिक और जातीय उन्माद का एक सुनियोजित खेल चल रहा है। यह सरकार मोटिवेटेड होकर हिन्दू समुदाय के लोगों को टारगेट कर रही है। जो PFI और आतंकियों के विरोध में बोलेगा, उसे यह महागठबंधन की सरकार फंसा रही है। विजय सिन्हा ने आरोप लगाया कि बिहार सरकार खुलकर तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। हमलोगों को महामहिम से मांग की है कि आप इस मामले में हस्तक्षेप करें। नालंदा और सासाराम मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए।
विज्ञापन