फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Vigilance raids on the premises of OSD of Mining Minister Janak Ram property worth crores recovered Latest News Update

बिहार: खनन मंत्री जनक राम के ओएसडी के ठिकानों पर विजिलेंस का छापा, करोड़ों की संपत्ति बरामद

Fri, 26 Nov 2021 09:06 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 26 Nov 2021 09:06 PM IST
सार

छापेमारी में रत्ना के घर से 30 लाख रुपए नगद, 30 सोने की बिस्कुट, 45 लाख के जेवरात, सिल्लीगुड़ी में एक फ्लैट, मॉल में एक दूकान, पटना में प्लॉट, कटिहार में एक प्लॉट, तीन एलआईसी पॉलिसी, पॉर्न सीडी एवं अश्लील साहित्य बरामद हुई है। 

विज्ञापन
Bihar: Vigilance raids on the premises of OSD of Mining Minister Janak Ram property worth crores recovered Latest News Update
बिहार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार सरकार के खनन एवं भूतत्व मंत्री जनक राम के ओएसडी मृत्युंजय कुमार एवं उनके महिला मित्र रत्ना चटर्जी की कई ठिकानों पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में छापेमारी की। जिसमें करोड़ों रुपए की चल अचल संपत्ति बरामद हुई है। स्पेशल विजिलेंस यूनिट के एडीजी नैयर हसनैन खां ने बताया कि मृत्युंजय कुमार पर आय से अधिक 1 करोड़ 73 लाख रुपये संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन


इस छापेमारी में रत्ना के घर से 30 लाख रुपए नगद, 30 सोने की बिस्कुट, 45 लाख के जेवरात, सिल्लीगुड़ी में एक फ्लैट, मॉल में एक दूकान, पटना में प्लॉट, कटिहार में एक प्लॉट, तीन एलआईसी पॉलिसी, पॉर्न सीडी एवं अश्लील साहित्य बरामद हुई है। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि ठाकुरगंज में रत्ना चटर्जी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था। उस समय वे सीडीपीओ के पद पर पदस्थापित थी। इसके बाद उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। उसके बाद से मंत्री के ओएसडी मृत्युंजय ही चटर्जी का खर्च वहन कर रहे थे। मृत्युंजय कुमार का अपनी पत्नी से तलाक का मामला चल रहा था। इस दौरान कुमार की पत्नी का निधन हो गया। उसके बाद रत्ना चटर्जी मृत्युंजय कुमार के साथ ही रहतीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed