बिहार विधानसभा स्पीकर के लिए राजद ने उतारा उम्मीदवार, एनडीए की तरफ से पूर्व मंत्री मैदान में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार विधानसभा के नए स्पीकर के निर्वाचन को लेकर नामांकन के लिए मंगलवार को पर्चा दाखिल करना है। ऐसे में महागठबंधन के नेतृत्व वाले विपक्ष ने अपने उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया है। वहीं, एनडीए ने भी अपने स्पीकार उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया है। महागठबंधन की तरफ से राजद विधायक अवध बिहारी को उम्मीदवार बनाया गया है। दूसरी तरफ, एनडीए की तरफ से भाजपा विधायक विजय सिन्हा को मैदान में उतारा गया है।
राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, आज महागठबंधन की जितनी अहम पार्टियां हैं उनके साथ हमारी बैठक हुई जिसमें सबने राय दी कि बुधवार को जो स्पीकर का चुनाव होने जा रहा है उसमें अपना प्रत्याशी उतारा जाए। हम सबने सिवान से जीतकर आए सबसे अनुभवी अवध बिहारी चौधरी को प्रत्याशी उम्मीदवार बनाया है। तेजस्वी ने कहा कि अवध बिहारी ने पटना में स्पीकर पद के लिए अपना नामांकन कर दिया है।
आज महागठबंधन की जितनी अहम पार्टियां हैं उनके साथ हमारी बैठक हुई जिसमें सबने राय दी कि कल जो स्पीकर का चुनाव होने जा रहा है उसमें अपना प्रत्याशी उतारा जाए। हम सबने सिवान से जीतकर आए सबसे अनुभवी अवध बिहारी चौधरी को प्रत्याशी उम्मीदवार बनाया है: राजद नेता तेजस्वी यादव pic.twitter.com/TWeVKt4mJB
विज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 24, 2020
वहीं, पूर्व श्रम संसाधन मंत्री और लखीसराय विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक विजय कुमार सिन्हा को भाजपा नेतृत्व ने बिहार विधानसभा का स्पीकर बनाने का फैसला लिया है। ऐसे में विजय सिन्हा ने कहा, हम अपनी पार्टी और एनडीए के निर्देशों के अनुसार काम करेंगे। हम अपने गठबंधन के फैसले के अनुसार स्पीकर के पद के लिए नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। बिहार के विकास के लिए विपक्ष और सरकार मिलकर काम करेंगे।
We'll work as per our party's & NDA's instructions. We're going for filing nomination for Speaker's post as per our alliance decision. Opposition & govt will work together for the development of Bihar: BJP MLA Vinay Sinha on his candidature for Bihar Vidhan Sabha Speaker post pic.twitter.com/zGJ0fYy3c5
— ANI (@ANI) November 24, 2020