फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Vidhan Sabha: CM Nitish Kumar stood up and started clapping in the assembly, budget session, RJD, CPI-ML

Bihar Vidhan Sabha: अचानक विधानसभा में खड़े होकर तालियां बजाने लगे सीएम नीतीश कुमार, विपक्ष से यह बातें भी कही

Tue, 18 Mar 2025 03:31 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 18 Mar 2025 03:31 PM IST
सार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षा मंत्री सुनील कुमार को नसीहत दी और विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद, राजद विधायक शांत हुए और अपनी सीटों पर लौट आए।

विज्ञापन
Bihar Vidhan Sabha: CM Nitish Kumar stood up and started clapping in the assembly, budget session, RJD, CPI-ML
सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा में आज मंगलवार को प्रश्नकाल की शुरूआत हुई। प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी सदन में मौजूद हैं। प्रश्नकाल के दौरान ललित यादव ने शिक्षा विभाग से जुड़ा सवाल उठाया। मंत्री सुनील कुमार के जवाब से विपक्षी विधायक संतुष्ट नहीं हुए। इसके बाद हंगामा करने लगे. राजद-माले विधायक शोर गुल करते हुए वेल में पहुंच गए। इस दौरान रिपोर्टर टेबल को पीटने लगे। हंगामा कर रहे विधायकों ने जब टेबल को पलटने की कोशिश की, इसके बाद स्पीकर नंदकिशोर यादव गुस्से में आ गये। 

विज्ञापन


इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उठे और विपक्षी सदस्यों समझाने लगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष के विधायकों के प्रदर्शन में हस्तक्षेप करते हुए कहा विपक्षी विधायक प्रदर्शन नहीं करें मुझे लिख कर दे अपनी शिकायत मैं कार्रवाई करूंगा। विपक्ष के तरफ इशारा करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि अगर आप लोगों को कोई शिकायत या काम है तो मुझे लिखित रूप से दीजिए। उन्होंने कहा कि हमारे खिलाफ बोल रहे हैं, हमारे खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इस लिए हम आपसबों को बधाई दे रहे हैं। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने ताली बजाकर विपक्षी विधायकों को बधाई दी, जो उनकी ओर से व्यंग्यात्मक टिप्पणी प्रतीत हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षा मंत्री सुनील कुमार को नसीहत दी और विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद, राजद विधायक शांत हुए और अपनी सीटों पर लौट आए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अशोक कुमार ने सरकारी विद्यालयों में अतिरिक्त भवन के निर्माण की मांग का मुद्दा उठाया। इस पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार जवाब दे रहे थे। लेकिन अशोक कुमार संतुष्ट नहीं हुए तो फिर सीएम नीतीश उठे और मंत्री सुनील कुमार और सम्बंधित अधिकारियों को नसीहत दी कि सही से जवाब दिया जाये। मुख्यमंत्री ने मंत्री को नसीहत दी, साथ ही विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ को एक्शन लेने को कहा। मंत्री विजय चौधरी ने मुख्यमंत्री को कागज बढ़ाया, जिसे नीतीश कुमार ने पढ़ा। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद राजद विधायक शांत हुए और अपनी सीट पर बैठ गए।

यह भी पढ़ें: For Jobs Case: मीसा भारती के साथ ईडी दफ्तर पहुंचीं राबड़ी देवी, तेज प्रताप यादव से भी चल रही पूछताछ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed