{"_id":"622375a836e993063a364828","slug":"bihar-vidhan-parishad-chunav-congress-declared-8-candidates-to-fight-against-rjd","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार विधान परिषद चुनाव: महागठबंधन में शामिल दलों में संग्राम, राजद से भिड़ेगी कांग्रेस, आठ उम्मीदवार उतारे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार विधान परिषद चुनाव: महागठबंधन में शामिल दलों में संग्राम, राजद से भिड़ेगी कांग्रेस, आठ उम्मीदवार उतारे
Sat, 05 Mar 2022 08:07 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 05 Mar 2022 08:07 PM IST
सार
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक ने आठ सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
सोनिया गांधी और लालू यादव
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार विधानसभा उपचुनाव की तरह विधान परिषद चुनाव में भी महागठबंधन में शामिल दल अलग-अलग चुनाव लड़ेंगे। पहले राजद ने 24 सीटों की घोषणा की और अब कांग्रेस ने उसके खिलाफ आठ उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है। बिहार विधान परिषद के चुनाव में राजद उम्मीदवार के सामने कांग्रेस के उम्मीदवार खड़े होंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस नेताओं मिलने से लालू यादव ने किया था इनकार
कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक ने आठ सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। इससे पहले कई बार कांग्रेस नेताओं ने लालू प्रसाद से मुलाकात की कोशिश की, पर लालू ने मुलाकात नहीं की। इससे नाराज कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने दिल्ली में ही कहा था कि कांग्रेस सभी 24 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। अब उसे आठ सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस ने इन आठ उम्मीदवारों में दो यादव, दो मुसलमान, दो राजपूत, एक भूमिहार और एक अतिपिछड़ी जाति को उम्मीदवार बनाया है।
कटिहार - सुनील कुमार यादव
पश्चिम चंपारण - मोहम्मद अफाक अहमद
मधुबनी - सुबोध मंडल
बेगूसराय - राजीव कुमार
सीतामढ़ी - नूरी बेगम
सीवान - अशोक कुमार सिंह
मुजफ्फरपुर - अजय कुमार यादव
सारण - सुशांत कुमार सिंह