{"_id":"62a20afda8a702091f1ee264","slug":"bihar-video-of-sleeping-teacher-uploaded-on-social-media-students-beaten-up-in-closed-room-in-siwan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सोते हुए टीचर का वीडियो बना सोशल मीडिया पर डाला, बंद कमरे में छात्रों की जबरदस्त धुनाई, परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सोते हुए टीचर का वीडियो बना सोशल मीडिया पर डाला, बंद कमरे में छात्रों की जबरदस्त धुनाई, परिजनों का हंगामा
Thu, 09 Jun 2022 08:30 PM IST
निर्मल कांत
अमर उजाला ब्यूरो, सीवान
अमर उजाला ब्यूरो, सीवान
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 09 Jun 2022 08:30 PM IST
सार
ये मामला गोरेयाकोठी थाना के छितौली बाजार में करतार कोचिंग सेंटर का है। दो दिन पहले एक पूर्व छात्र ने चुपके से कोचिंग सेंटर के टीचर का सोते हुए वीडियो बना लिया और फिर सोशल मीडिया पर भी शेयर कर दिया।
विज्ञापन
सोते हुए टीचर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला, टीचर ने की छात्रों की पिटाई
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के सीवान में एक छात्र ने सोते हुए टीचर का वीडियो बनाया और फिर उसके सोशल मीडिया पर डाल दिया। जब इसकी खबर टीचर को लगी तो उन्होंने बंद कमरे में छात्रों की बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके बाद से पीड़ित छात्रों के परिजंन हंगामा कर रहे हैं और टीचर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
खबरों के मुताबिक, ये मामला गोरेयाकोठी थाना के छितौली बाजार में करतार कोचिंग सेंटर का है। दो दिन पहले एक पूर्व छात्र ने चुपके से कोचिंग सेंटर के टीचर का सोते हुए वीडियो बना लिया और फिर सोशल मीडिया पर भी शेयर कर दिया। इसके बाद जैसे ही टीचर इसकी सूचना मिली तो उन्होंने बच्चों को कोचिंग सेंटर बुला। फिर बंद कमरे में उनकी धुनाई शुरू कर दी।
छात्रों की पिटाई की खबर सुनते ही इलाके के लोग भड़क उठे और उन्होंने आरोपी टीचर की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा किया।
टीचर के खिलाफ बवाल बढ़ता देख मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया। अंत में प्रशासन को प्रदर्शन कर रहे लोगों को खदेड़ना भी पड़ा। बाद में आरोपित दोनों पक्षों को अपने साथ लेकर गोरियाकोठी पुलिस थाने पहुंची।
विज्ञापन
गोरेयाकोठी के लिलारू औरंगाबाद गांव निवासी नंद जी प्रसाद के बेटे विवेक कुमार गुप्ता (21 वर्षीय) ने थाने में कोचिंग संचालक कुदरत अंसारी और अफजाल अंसारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़ित युवक ने अपनी शिकायत में बताया है कि दोनों ने मुझे कुछ पूछने के बहाने को कोचिंग सेंटर बुलाया था। जब हम कोचिंग सेंटर पर पहुंचे तो दोनों शिक्षक समेत दस अन्य लोगों ने पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान 55 हजार के सोने के चेन व सोने के ब्रेसलेट भी छीन लिए।