फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BIHAR: Union Minister Ashwini Choubey said – CM of Bihar has become a victim of impotence, crime increased

BIHAR: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे बोले- बिहार के मुख्यमंत्री नपुंसकता के शिकार हो चले हैं, अपराध बढ़ रहा है

Wed, 07 Dec 2022 04:37 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Wed, 07 Dec 2022 04:37 PM IST
सार

चौबे ने कहा- “बिहार के मुख्यमंत्री नपुंसकता के शिकार हो चले हैं। बिहार में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन मुख्यमंत्री कुछ नहीं कर रहे हैं। फिर से बिहार में जंगलराज रिटर्न की घटनाएं दोहराई जा रही हैं।"

विज्ञापन
BIHAR: Union Minister Ashwini Choubey said – CM of Bihar has become a victim of impotence, crime increased
bad words of minister ashwini chaube - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे एक बार फिर विवादास्पद बयान से चर्चा में आ गए हैं। कैमूर जिले में जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में पहुंचे केंद्रीय मंत्री चौबे ने कहा- “बिहार के मुख्यमंत्री नपुंसकता के शिकार हो चले हैं। बिहार में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन मुख्यमंत्री कुछ नहीं कर रहे हैं। फिर से बिहार में जंगलराज रिटर्न की घटनाएं दोहराई जा रही हैं।"

विज्ञापन

सरकार संवेदनहीन हो गई पूरी तरह से
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बुधवार को कैमूर में कहा पूरी दुनिया भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर देख रहा है। मैं कई देशों के साथ अपने देश के कई राज्यों का दौरा किया हूं। जो गुजरात, हिमाचल चुनाव में भाजपा दो तिहाई बहुमत से जीत रही है। बिहार के कुढ़नी उपचुनाव में भी विजय प्राप्त करेंगे। उन्होंने इसके साथ ही बिहार में बढ़ते अपराध पर सरकार को घेरा। चौबे ने कहा कि बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नपुंसकता के शिकार पर चले गए हैं। यह मैं इसलिए कह रहा हूं कि यहां दो दिन से हत्याएं हो रही हैं, लेकिन सरकार संवेदनहीन है पूरी तरह से।

विज्ञापन

इस्तीफा देकर तपस्वी बन जाएं नीतीश
महिलाओं पर अरवल में अपराधी गलत नीयत से घर में घुसकर मां-बेटी को पेट्रोल डालकर जला देता है, इसे जंगलराज नहीं तो और क्या कहा जाएगा? और, मुख्यमंत्री अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। मुख्यमंत्री को ऐसे मामले पर इस्तीफा दे देना चाहिए। 48 घंटे के अंदर में 6 बड़ी घटनाएं हुई हैं। मुख्यमंत्री जी से मैं कहना चाहूंगा कि आप से बिहार चलने वाला नहीं है। पद से इस्तीफा देकर तपस्वी का जीवन यापन करिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed