{"_id":"64aeb3f0d95ff8220e05ced6","slug":"bihar-two-women-drowned-in-strong-current-while-taking-bath-in-patna-sdrf-team-pulled-them-out-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : स्नान करने गई दो महिला गंगा के तेज बहाव में डूबी, एसडीआरएफ टीम ने निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : स्नान करने गई दो महिला गंगा के तेज बहाव में डूबी, एसडीआरएफ टीम ने निकाला
Wed, 12 Jul 2023 07:38 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 12 Jul 2023 07:38 PM IST
सार
बिहार में स्नान करने गई दो महिलाएं स्नान करने के दौरान डूब गई जिससे उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना देने पर एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद दोनों महिला के शव को गंगा नदी से निकाला।
विज्ञापन
थाना पर जुटे परिजन और स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार में स्नान करने गई दो महिलाएं स्नान करने के दौरान डूब गई जिससे उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना देने पर एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद दोनों महिला के शव को गंगा नदी से निकाला।
मायके आई थी महिला
घटना पटना जिला के मनेर की है जहां गंगा घाट पर स्नान करने के दौरान दो अलग-अलग जगहों में 2 महिला की डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान लोदीपुर की निवासी दिलखुश कुमार की पत्नी नैना देवी (45) और खासपुर निवासी महेश राय की पत्नी मीना देवी (57) के रूप में की गई है। परिजनों का कहना है कि नैना देवी अपने मायके आई थी गयी थी जहां बुधवार को वह गंगा स्नान करने गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना मनेर थाने को दी। सूचना मिलते ही मनेर थाने की पुलिस ने इसकी जानकारी एसडीआरएफ टीम को दी। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद दोनों महिला के शव को गंगा नदी से निकाला। स्थानीय पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर स्थित अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है।