{"_id":"6427e92dcbbcae9733096fc9","slug":"bihar-two-sides-clash-in-bhagalpur-woman-injured-clash-after-idol-immersion-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: भागलपुर में मूर्ति विसर्जन कर लौटने के क्रम में दो पक्षों में भिड़ंत, दोनों ओर से जमकर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: भागलपुर में मूर्ति विसर्जन कर लौटने के क्रम में दो पक्षों में भिड़ंत, दोनों ओर से जमकर पथराव
Sat, 01 Apr 2023 01:49 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 01 Apr 2023 01:49 PM IST
सार
सासाराम और नालंदा के बाद अब भागलपुर में भी दो पक्षों के बीच झड़प हो गई जिसमें एक महिला घायल हो गई। घायल महिला बेचन पंडित की पत्नी सुनैना देवी बताई जाती है। मामला नवगछिया अंर्तगत खरिक थाना क्षेत्र के खरीक बाजार की है।
विज्ञापन
भागलपुर में मूर्ति विसर्जन कर लौटने के क्रम में दो पक्ष भीड़े
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सासाराम और नालंदा के बाद अब भागलपुर में भी जय श्रीराम का नारा लगाने पर देर शाम दो पक्षों के बीच झड़प हो गई जिसमें एक महिला घायल हो गई। घायल महिला बेचन पंडित की पत्नी सुनैना देवी बताई जाती है। मामला नवगछिया अंर्तगत खरिक थाना क्षेत्र के खरीक बाजार की है।
विज्ञापन
मूर्ति विसर्जन कर लौटने के क्रम हुआ विवाद
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना देर शाम की है जब रामनवमी के विसर्जन शोभा यात्रा के दौरान जब मूर्ति विसर्जन कर सभी लोग वापस अपने घर लौट रहे थे तभी दो पक्ष किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्ष एक दूसरे पर पथराव करने का भी आरोप लगा रहे हैं। दो पक्षों के इस भिड़ंत में एक महिला घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना के साथ साथ नवगछिया के एसडीओ उत्तम कुमार, एसडीपीओ दिलीप कुमार सहित कई थानों की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई।
विज्ञापन
क्या कहते हैं पुलिस पदाधिकारी
घटना के संबंध में एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसमें पथराव किया गया। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस के द्वारा दोनों पक्षों के लोगों को समझा बुझा कर मामले को शांत कराया गया। उन्होंने बताया कि कुछ देर के लिए स्थिति तनावपुर्ण बन गई थी लेकिन अब मामले को शांत करा लिया गया है।फिलहाल घटना क्षेत्र में पुलिस कैम्प कर रही है। अभी स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
आरोपियों पर की जाएगी कार्रवाई
एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि नए युवकों के बीच कुछ गलतफहमियां हो गई थी जिस वजह से यह घटना हुई है। फिलहाल आवेदन आने के बाद पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। वहीं नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने असामजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखते हुए कार्यवाही का निर्देश दिया है।