{"_id":"5ba54774867a557eb715ca73","slug":"bihar-two-people-killed-during-muharram-procession-in-vaishali-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार : ताजिया जुलूस की तैयारी के बीच दो युवकों की हत्या, वैशाली में तनाव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार : ताजिया जुलूस की तैयारी के बीच दो युवकों की हत्या, वैशाली में तनाव
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना
Updated Sat, 22 Sep 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर में दो युवकों की गोली मारकर हत्या के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है। लोगों ने शव को मस्जिद चौक के समीप रखकर सड़क को घंटों जाम रखा। उपद्रवियों ने एक दुकान में आग लगाने के बाद कई दुकानों में तोड़फोड़ की। इस दौरान जगह-जगह पुलिस व एसएसबी को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
डीएम और एसपी गश्त लगा रहे हैं। शहर के मस्जिद चौक, बाउली और रामभद्र इलाके में कर्फ्यू जैसे हालात बन गए हैं। जिलाधिकारी राजीव रोशन ने बताया कि हालात सामान्य हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह नगर थानाक्षेत्र में ताजिया जुलूस निकालने की तैयारी के दौरान दो अखाड़ों के बीच झड़प हो गई।
विज्ञापन
नगर थाना इलाके में हुई गोलीबारी की घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मरने वाले युवकों में मो. आजाद व मो. शहनवाज बताया जा रहा है। दोनों युवकों की मौत की सूचना मिलते ही आक्रोशित लोगों ने शहर में हंगामा शुरू कर दिया। सदर अस्पताल व एंबुलेंस समेत कई वाहनों में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
अस्पताल में रखे कुर्सी टेबल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इतना ही नहीं अस्पताल कर्मियों के साथ भी मारपीट की गई। इस दौरान अस्पताल में आधे घंटे तक अफरा-तफरी की स्थिति रही। अस्पताल कर्मी और डॉक्टर भागने को मजबूर हो गए। उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव भी किया। पुलिस के अनुसार शहर में तनाव है लेकिन स्थिति नियंत्रण में है।