फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Two people died due to scorching heat in Gopalganj, pilgrim, home guard jawan, weather News, Heat wave

Bihar News: गोपालगंज में भीषण गर्मी से दो की मौत, एक नेपाल जा रहे थे, तो दूसरे चुनावी ड्यूटी पर तैनात थे

Fri, 31 May 2024 01:55 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 31 May 2024 01:55 PM IST
सार

मौसम विभाग ने भी भीषण गर्मी का येलो एलर्ट जारी किया है। आसमान से आग बरसने के कारण लोगों का बुरा हाल है। महाराष्ट्र के नासिक पाल निवासी सोमनाथ आगरे की तबीयत अचानक बिगड़ गई।

विज्ञापन
Bihar: Two people died due to scorching heat in Gopalganj, pilgrim, home guard jawan, weather News, Heat wave
हीट वेव का यलो अलर्ट। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोपालगंज पूरा जिला हिट वेव की चपेट में है। मौसम विभाग ने भी भीषण गर्मी का येलो एलर्ट जारी किया है। आसमान से आग बरसने के कारण लोगों का बुरा हाल है। इसी क्रम में बरौली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के समीप एनएच 27 से होकर गुजरने वाली बस में सवार यात्री की अचानक हिट वेव के कारण तबीयत बिगड़ गई। वह बस में ही बेहोश हो गए। आननफानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


काठमांडू में पूजा अर्चना करने के लिए जा रहे थे
जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के नासिक पाल निवासी 50 की संख्या में यात्री बस में सवार होकर नेपाल के काठमांडू में पूजा अर्चना करने के लिए जा रहे थे। इसी बीच बरौली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के समीप बस में सवार महाराष्ट्र के नासिक पाल निवासी 55 वर्षीय सोमनाथ आगरे की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इस दौरान उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


होमगार्ड जवान हेमनारायण सिंह की मौत हो गई
 वहीं दूसरी मौत जिले के होमगार्ड जवान हेमनारायण सिंह की मौत हो गई। जो गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर प्रखंड के देवकुली गांव के निवासी थे। सातवें चरण के लोकसभा चुनाव में आरा में उनकी ड्यूटी लगी थी। होमगार्ड के जवान अपनी ड्यूटी पर योगदान देने गुरुवार को आरा गए हुए थे। वहीं उनकी हीट वेव के कारण मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed