Bihar News: तेज रफ्तार ट्रक ने छह लोगों को रौंदा; विरोध में लोगों किया हंगामा, चालक और उपचालक को जमकर पीटा
Darbhanga News: हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रक चालक और उपचालक को खदेड़कर पकड़ लिया और दोनों की जमकर पिटाई कर दी। दोनों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरभंगा में तेज रफ्तार ट्रक ने मंगलवार रात छह लोगों को रौंद दिया। और, कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। इस घटना में करीब आधे दर्जन लोग घायल हो गए है। जबकि स्थानीय लोगों अनियंत्रित ट्रक के चालक और खलासी को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी राजीव कुमार सहित नगर थाना लहेरियासराय थाना की पुलिस ने उग्र लोगों चालक और खलासी को मुक्त करवाकर इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती करवाया है। वहीं ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है।
हाइवा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है
बताया जाता है कि मंगलवार दरभंगा की तरफ से लहेरियासराय की ओर जा रहे ट्रक के चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खोते हुए जो भी वाहन और लोग सामने आए उसे टक्कर मारते हुए आगे की तरफ बढ़ता जा रहा था। इस घटना को देखकर स्थानीय लोगों हंगामा करते हुए हाइवा का पीछा करना शुरू किया तो उसे लहेरियासराय थाना क्षेत्र के रहमगंज में लोगों ने पकड़ लिया और चालक और खलासी की जमकर पिटाई करते हुए ट्रक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है।
पुलिस से मुठभेड़ में इनामी बदमाश को लगी गोली, गिरफ्तार करने पहुंची टीम पर गोलीबारी कर भाग रहा था
दोनों को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती करवाया
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के बीच से चालक और खलासी को छुड़ाकर दोनों को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती करवाया। उसके बाद स्थानीय लोगों को भी शांत करवाकर सड़क को चालू करवाया। पकड़े गए हाइवा के चालक की पहचान भागलपुर जिला के नारायणपुर का रहने वाला चालक सौरभ कुमार और खलासी सूरज कुमार के रूप में हुई है। इस दुर्घटना में करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हुए है जिनका विभिन्न नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है। सदर एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि ट्रक से दो-तीन लोगों के जख्मी होने की बात सामने आई है। सभी का डीएमसीएच में इलाज चल रहा है। पुलिस कस्टडी में चालक को भी भर्ती कराया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। ट्रक पर छत्तीसगढ़ का रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित है। चालक के होश में आने पर घटना के सम्बन्ध में पूछताछ की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.