फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Truck ran over father in Patna, going to discharge son from hospital.bihar news.

Bihar : बेटे को अस्पताल से डिस्चार्ज कराने जा रहे पिता को ट्रक ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

Tue, 18 Jul 2023 08:30 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 18 Jul 2023 08:30 PM IST
सार

पटना में मंगलवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार शिक्षक सहित दो लोगों को कुचल डाला जिसमें शिक्षक की मौत हो गई जबकि बाइक सवार दूसरा शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना में ट्रक ड्राइवर घटनास्थल से फरार हो गया।

विज्ञापन
Bihar: Truck ran over father in Patna, going to discharge son from hospital.bihar news.
जब्त ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेटे का हुआ था ऑपरेशन

विज्ञापन

घटना फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के एम्स के पास की है। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिला निवासी नरेंद्र कुमार सिंह (55) के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व शिक्षक नरेंद्र कुमार सिंह के बेटे का ऑपरेशन पटना एम्स में हुआ था। मंगलवार को उनका नाम कटना था। इसलिए नरेंद्र कुमार सिंह बाइक से अपने एक मित्र सुनील कुमार सिंह के साथ पटना एम्स जा रहे थे। लेकिन जैसे ही नरेंद्र कुमार सिंह बोचाचक के नजदीक पहुंचे विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को कुचल डाला। इस हादसे में शिक्षक नरेंद्र कुमार सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उनके साथ बाइक पर सवार सुनील कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने आननफानन में सुनील सिंह को एम्स में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है।

बेगूसराय में थे पदस्थापित 
परिजनों का कहना है कि नरेंद्र कुमार सिंह फिलहाल बेगूसराय के एक विद्यालय में कार्यरत थे। परिजनों ने यह भी बताया कि 2 जुलाई को पटना के पत्रकार नगर स्थित गांधीनगर में उन्होंने अपने नए मकान का गृह प्रवेश किया था। घटना की सूचना मिलते ही शिक्षक के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


ट्रक चालक फरार 
घटना के संबंध में फुलवारी शरीफ थानाध्यक्ष शकील अहमद ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही फुलवारी शरीफ थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची लेकिन तबतक ट्रक ड्राइवर घटनास्थल से फरार हो चूका था। फुलवारीशरीफ थाने की पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया है। ट्रक मालिक कौन है और उसका चालक कौन था इसकी जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल सुनील कुमार सिंह को इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया है जबकि मृतक नरेंद्र कुमार सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed