{"_id":"64169e9b517e69196a06b068","slug":"bihar-truck-collided-with-a-police-jeep-returning-after-leaving-a-notorious-criminal-in-begusarai-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: अपराधी को छोड़कर लौट रहे पुलिस जीप में ट्रक ने मारी ठोकर, बेगूसराय में चार पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: अपराधी को छोड़कर लौट रहे पुलिस जीप में ट्रक ने मारी ठोकर, बेगूसराय में चार पुलिसकर्मी घायल
Sun, 19 Mar 2023 11:03 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क,आमार उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क,आमार उजाला, बेगूसराय
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 19 Mar 2023 11:03 AM IST
सार
बेगूसराय में दरभंगा पुलिस की जीप और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में जीप चालक सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन घायलों में तीन पुलिसकर्मियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खम्हार ढाला स्थित मोहनपुर के समीप की है।
विज्ञापन
बेगूसराय सदर अस्पताल में इलाजरत पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय में दरभंगा पुलिस की जीप और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में जीप चालक सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन घायलों में तीन पुलिसकर्मियों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खम्हार ढाला स्थित मोहनपुर के समीप की है।
विज्ञापन
कुख्यात अपराधी को पुलिस लेकर गई थी भागलपुर
घायल पुलिसकर्मियों का कहना है कि दरभंगा न्यायालय के आदेश पर एक कुख्यात अपराधी रौनक सिंह को लेकर दरभंगा जिले की पुलिस भागलपुर गई थी जहां पर विलंब होने के बाद उक्त अपराधी की सुनवाई नहीं हो सकी। तत्पश्चात रौनक सिंह को भागलपुर के सेंट्रल जेल को सुपुर्द कर दरभंगा पुलिस वापस दरभंगा लौट रही थी।
विज्ञापन
ट्रक ने मारी टक्कर
बेगूसराय लौटने के क्रम में बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खम्हार ढाला स्थित मोहनपुर के समीप एक ट्रक ने सामने से टक्कर मार दिया जिसमें जीप चालक झा जी का हाथ कट गया जबकि तीन पुलिसकर्मी सुधीर कुमार चौधरी, संजीव कुमार उराऊ और विनोद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायल पुलिसकर्मियों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। चालक को किसी निजी क्लिनिक में भारती कराया गया हैं। बाकी सभी घायल पुलिसकर्मियों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
कौन है रौनक सिंह
घायल पुलिसकर्मियों का कहना है कि रौनक सिंह खतरनाक अपराधियों की सूचि में टॉप टेन में शामिल है जिस पर हत्या लूट सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस उसी अपराधी को भागलपुर सेंट्रल जेल में पहुंचा कर वापस दरभंगा लौट रही थी। फिलहाल सभी घायल पुलिसकर्मियों का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है जबकि पुलिस जीप के चालक का इलाज बेगूसराय के निजी अस्पताल में चल रहा है । पुलिसकर्मियों के अनुसार चालक झा जी की स्थिति काफी गंभीर है।