फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Transfer-posting of IAS, IPS, BAS, BPS officers; Check list of 71 DSP transfers; Lok Sabha Elections

Bihar News : पुलिस उपाधीक्षक पद पर कई पदाधिकारियों को मिली प्रोन्नति, 71 डीएसपी के तबादले की सूची यहां देखें

Sat, 16 Mar 2024 02:50 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 16 Mar 2024 02:50 PM IST
सार

Bihar News : लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होन से कुछ देर पहले बिहार पुलिस के अधिकारियों के लिए तबादला आदेश आ गया। पुलिस उपाधीक्षक, यानी डीएसपी स्तर के 71 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। पूरी सूची इस खबर में देख सकते हैं।

विज्ञापन
Bihar: Transfer-posting of IAS, IPS, BAS, BPS officers; Check list of 71 DSP transfers; Lok Sabha Elections
पटना सचिवालय (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से कुछ देर पहले बिहार सरकार ने आईएएस-आईपीएस, बीएएस और बीपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। साथ ही गृह विभाग की आरक्षी शाखा ने डीएसपी पद पर 69 पुलिस पदाधिकारियों को प्रोन्नति दी है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसके लिए अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। 2014 बैच की आईएएस अधिकारी अभिलाषा कुमारी शर्मा को जीविका, ग्रामीण विकास विभाग में अपर मुख्य कार्यपालक अभियंता बनाया गया है। वहीं 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी किरण कुमार गोरख जाधव को राज्यपाल के परिसहाय (पुलिस) के पद पर तैनात किया गया है। 

विज्ञापन


सुमन कुमार बने भू-अर्जन पदाधिकारी
बिहार सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों का भी तबादला किया है। इसमें ग्रामीण विकास विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी सुमन कुमार को सारण जिले का भू-अर्जन पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं नलिन प्रताप राणा को ग्रामीण विकास विभाग का विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया है। कृषि विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी के पद पर तैनात अनु कुमारी को राज्यपाल सचिवालय में विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया है। 
विज्ञापन


 69 अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई है
इधर, गृह विभाग की आरक्षी शाखा के ओर से भी अधिसूचना जारी की गई है। इसमें कुल 71 पुलिस पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है। इनमें से 69 अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई है। साथ ही इन्हें नए जगह डीएसपी पद पर जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पंकज कुमार को शाहाबाद क्षेत्र के डिहरी ऑन सोन में पुलिस उपाधीक्षक (प्रशासन) उप महानिरीक्षक कार्यालय में तैनात किया गया है। अनुराधा सिंह को , आर्थिक अपराध इकाई पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है। यहां देखें पूरी लिस्ट...

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed