फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Train Status: Summer vacation is over, Railways run special trains in view of the rush of passengers

Bihar : गर्मी छुट्टी खत्म; लौटने का रिजर्वेशन नहीं करा सके हैं तो देख लें स्पेशल ट्रेनों के विकल्प

Mon, 26 Jun 2023 07:24 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 26 Jun 2023 07:24 PM IST
सार

Special Train : गर्मी की छुट्टी खत्म हो गई है। अगर आप लौटने की तैयारी कर रहे हैं और आपको ट्रेन में टिकट नहीं मिल रही है तो यह खबर आपके लिए काम की हो सकती है। रेलवे ने आपके लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। 

विज्ञापन
Bihar Train Status: Summer vacation is over, Railways run special trains in view of the rush of passengers
स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्मी की छुट्टी खत्म हो गई है। अगर आप लौटने की तैयारी कर रहे हैं और आपको ट्रेन में टिकट नहीं मिल रही है तो यह खबर आपके लिए काम की हो सकती है। रेलवे ने आपके लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि  ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की सुविधा हेतु रेलवे द्वारा कई समर स्पेशल ट्रेनों  का परिचालन किया जा रहा है। इन स्पेशल ट्रेनों  के प्रति यात्रियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया एवं यात्रियों की अत्याधिक भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा पिछले दिनों 16 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि में विस्तार किया गया था । 

विज्ञापन


रेलवे ने 07 जोड़ी समर स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया है। जानिए...

  • गाड़ी संख्या 03257 दानापुर-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन - दानापुर और आनंद विहार के बीच गाड़ी संख्या 03257 दानापुर-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन का परिचालन 25 जून तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार को किया जा रहा है। इसके परिचालन में अब और 02 फेरे की वृद्धि करते हुए इसे 02जुलाई एवं 09 जुलाई को चलाने का निर्णय लिया गया है। 
  • विज्ञापन
  •  गाड़ी संख्या 03258 आनंद विहार-दानापुर स्पेशल ट्रेन - आनंद विहार और दानापुर के बीच गाड़ी संख्या 03258 आनंद विहार-दानापुर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 26 जून तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को किया जा रहा है। इसके परिचालन में अब और 02 फेरे की वृद्धि करते हुए इसे 03 जुलाई एवं 10 जुलाई को चलाने का निर्णय लिया गया है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

आनंद विहार-पटना स्पेशल ट्रेन 16 जुलाई तक चलेगी

  • गाड़ी संख्या 03255 पटना-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन - पटना और आनंद विहार के बीच गाड़ी संख्या 03255 पटना-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन का परिचालन 29 जून  तक सप्ताह के प्रत्येक गुरूवार एवं रविवार को किया जा रहा है। इसके परिचालन में अब और 04 फेरे की वृद्धि करते हुए इसे 02 जुलाई से 13 जुलाई तक रविवार एवं गुरूवार को चलाने का निर्णय लिया गया है। 
  • गाड़ी संख्या 03256 आनंद विहार- पटना स्पेशल ट्रेन - आनंद विहार और पटना के बीच गाड़ी संख्या 03256 आनंद विहार-पटना स्पेशल ट्रेन का परिचालन 30 जून  तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार एवं सोमवार को किया जा रहा है। इसके परिचालन में अब और 04 फेरे की वृद्धि करते हुए इसे 03 जुलाई से 14 जुलाई तक शुक्रवार एवं सोमवार को चलाने का निर्णय लिया गया है। 
  • गाड़ी संख्या 02391 पटना-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन - पटना और आनंद विहार के बीच गाड़ी संख्या 02391 पटना-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन का परिचालन 24 जून  तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को किया जा रहा है। इसके परिचालन में अब और 03 फेरे की वृद्धि करते हुए इसे 01 जुलाई से 15 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को चलाने का निर्णय लिया गया है।
  •  गाड़ी संख्या 02392 आनंद विहार-पटना स्पेशल ट्रेन - आनंद विहार और पटना के बीच गाड़ी संख्या 02392 आनंद विहार-पटना स्पेशल ट्रेन का परिचालन 25 जून तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार को किया जा रहा है। इसके परिचालन में अब और 03 फेरे की वृद्धि करते हुए इसे 02 जुलाई से 16 जुलाई तक रविवार को चलाने का निर्णय लिया गया है। 
  • गाड़ी संख्या 03635 गया-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन - गया और आनंद विहार के बीच गाड़ी संख्या 03635 गया-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन का परिचालन 30 जून  तक किया जा रहा है। इसके परिचालन में अब और 06 फेरे की वृद्धि करते हुए इसे 03 जुलाई से 14 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को चलाने का निर्णय लिया गया है।
  • गाड़ी संख्या 03636 आनंद विहार-गया स्पेशल ट्रेन - आनंद विहार और गया के बीच गाड़ी संख्या 03636 आनंद विहार-गया स्पेशल ट्रेन का परिचालन 01 जुलाई किया जा रहा  है। इसके परिचालन में अब और 06 फेरे की वृद्धि करते हुए इसे 04 जुलाई से 15 जुलाई तक मंगलवार, गुरूवार एवं शनिवार को चलाने का निर्णय लिया गया है। 

आनंद विहार-बरौनी स्पेशल ट्रेन 14 जुलाई तक चलेगी

  • गाड़ी संख्या 05231 बरौनी-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन - बरौनी और आनंद विहार के बीच गाड़ी संख्या 05231 बरौनी-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन का परिचालन 29 जून तक किया जा रहा है। इसके परिचालन में अब और 04 फेरे की वृद्धि करते हुए इसे 02 जुलाई से 13 जुलाई तक प्रत्येक रविवार एवं गुरूवार को चलाने का निर्णय लिया गया है।
  • गाड़ी संख्या 05232 आनंद विहार-बरौनी स्पेशल ट्रेन - आनंद विहार और बरौनी के बीच गाड़ी संख्या 05232 आनंद विहार-बरौनी स्पेशल ट्रेन का परिचालन 30 जून  किया जा रहा है। इसके परिचालन में अब और 04 फेरे की वृद्धि करते हुए इसे 03 जुलाई से 14 जुलाई तक सोमवार एवं शुक्रवार को चलाने का निर्णय लिया गया है। 

अमृतसर-जयनगर स्पेशल ट्रेन 16 जुलाई तक चलेगी

  • गाड़ी संख्या 05273 समस्तीपुर-अमृतसर स्पेशल ट्रेन - समस्तीपुर और अमृतसर के बीच गाड़ी संख्या 05273 समस्तीपुर-अमृतसर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 27 जून  तक किया जा रहा है। इसके परिचालन में अब और 02 फेरे की वृद्धि करते हुए इसे 04 जुलाई और 11 जुलाई को प्रत्येक मंगलवार को चलाने का निर्णय लिया गया है।
  •  गाड़ी संख्या 05274 अमृतसर-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन - अमृतसर और समस्तीपुर के बीच गाड़ी संख्या 05274 अमृतसर-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 29 जून  किया जा रहा है। इसके परिचालन में अब और 02 फेरे की वृद्धि करते हुए इसे 06 जुलाई और 13 जुलाई गुरूवार को चलाने का निर्णय लिया गया है। 
  •  गाड़ी संख्या 05267 जयनगर-अमृतसर स्पेशल ट्रेन - जयनगर और अमृतसर के बीच गाड़ी संख्या 05267 जयनगर-अमृतसर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 30 जून  तक किया जा रहा है। इसके परिचालन में अब और 02 फेरे की वृद्धि करते हुए इसे 07 जुलाई और 14 जुलाई को प्रत्येक शुक्रवार को चलाने का निर्णय लिया गया है। 
  • गाड़ी संख्या 05268 अमृतसर-जयनगर स्पेशल ट्रेन - अमृतसर और जयनगर के बीच गाड़ी संख्या 05268 अमृतसर-जयनगर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 02 जुलाई किया जा रहा  है । इसके परिचालन में अब और 02 फेरे की वृद्धि करते हुए इसे 09 जुलाई और 16 जुलाई रविवार को चलाने का निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed