फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Today is birth anniversary of Karpuri Thakur, Vice President, Nitish Kumar, Samastipur, Karpuri Charcha

Karpuri Thakur: खास तरह से मनाई जा रही कर्पूरी ठाकुर की जयंती, उपराष्ट्रपति और सीएम पहुंचे जननायक के गांव

Fri, 24 Jan 2025 02:24 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 24 Jan 2025 02:24 PM IST
सार

केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने बताया कि जयंती समरोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के साथ ही सभी अतिथि परिचर्चा में शामिल हुए। उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत तेजी से विकास कर रहा है।

विज्ञापन
Bihar: Today is birth anniversary of Karpuri Thakur, Vice President, Nitish Kumar, Samastipur, Karpuri Charcha
जननायक कर्पूरी ठाकुर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

आज भारत रत्न व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती है। पटना और समस्तीपुर समेत कई जगहों पर जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101 वीं जयंती पर समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई हैं। समस्तीपुर में कर्पूरी चर्चा का आयोजन हो रहा है। खास बात यह है कि इस चर्चा में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भगवत चौधरी, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश सिंह, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी शामिल हुए। उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री समेत सभी गणमान्य लोगों ने सबसे पहले कर्पूरी ठाकुर के पैतृक घर स्थित स्मृति भवन पर माल्यार्पण किया। इसके बाद धर्म प्रार्थना में शामिल हुए। 

विज्ञापन


उपराष्ट्रपति ने रुद्राक्ष और चंदन के पेड़ लगाए। इस मौके पर उन्होंने कर्पूरी ठाकुर की वैसी ही झोपड़ी का जायजा लिया जिस तरह की झोपड़ी में कर्पूरी ठाकुर का पूरा जीवन व्यतीत हुआ था। इस झोपड़ी को कर्पूरी ठाकुर की याद में उनकी पुत्री ने निर्माण कराया है। सभी लोग कर्पूरी परिचर्चा में शामिल हुए। उपराष्ट्रपति ने सभा पर संबोधित करते हुए कहा कि उतना विकास नहीं किया जितना विकास पिछले 10 सालों में हुआ है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम की बड़ाई की। उन्होंने कहा कि वर्ष 1947 में जब भारत आजादी का शताब्दी दिवस समारोह मना रहा होगा उसे समय भारत विकसित देश बनेगा और उसका नंबर एक होगा और गुरु के रूप में भी जाना जाएगा। भारत तेजी से विकास कर रहा है।
विज्ञापन


झोपड़ी को पुनः वैसा ही लुक दिया गया
इधर, जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने के बाद यह पहला मौका है जब उनकी जयंती समारोह मनाया जा रहा है। इस जयंती समारोह को यादगार बनाने के लिए कर्पूरी ठाकुर की उस झोपड़ी को पुनः वैसा ही लुक दिया गया है जैसी झोपड़ी में कर्पूरी ठाकुर ने अपना जीवन गुजारा था। इस झोपड़ी में वैसे ही खाट रखी गई है, जैसी खाट कर्पूरी ठाकुर सोया करते थे। झोपड़ी में सिलवट, आंटा पीसने वाला जांता, मिट्टी के चूल्हे भी रखे गए हैं। इतना ही नहीं रोशनी के डिबिया भी रखी गई है। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने बतलाया कि कोशिश रहेगी कि कालेज परिसर में उनकी पुत्री की इच्छा से बनायी गयी यह झोपड़ी यथावत रहे ताकि लोग जान सके कि कर्पूरी ठाकुर का जीवन किस तरह से सादगी भरा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar: Today is birth anniversary of Karpuri Thakur, Vice President, Nitish Kumar, Samastipur, Karpuri Charcha
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
सीएम नीतीश कुमार भी पहुंचे कर्पूरी ग्राम
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री विजय चौधरी के साथ कर्पूरी ग्राम पहुंचे। यहां उनके परिजनों से मुलाकात की। सीएम नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को नमन किया और श्रद्धांजलि भी दी। इसके बाद उपराष्ट्रपति का भी स्वागत किया। इस दौरान लोगों की भीड़ लग गई।

Bihar: Today is birth anniversary of Karpuri Thakur, Vice President, Nitish Kumar, Samastipur, Karpuri Charcha
कर्पूरी जयंती पर आयोजित समारोह में सीएम नीतीश व अन्य। - फोटो : अमर उजाला

पटना में भी कर्पूरी जयंती पर कार्यक्रम 
भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की 101वीं जयंती के अवसर पर बिहार विधान मंडल परिसर और देशरत्न मार्ग स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय में आयोजित राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य सह कृषि मंत्री मंगल पाण्डे, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेन्द्र नारायण यादव, विधायक अनिल कुमार, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, पूर्व मंत्री श्याम रजक, राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य शिवशंकर निषाद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, बिहार गीत एवं जननायक के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित गीतों का गायन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed