फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar to get progress through UP only

यूपी के रास्ते ही बिहार में आएगा विकास : अखिलेश

Wed, 23 Sep 2015 12:18 AM IST
Updated Wed, 23 Sep 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
Bihar to get progress through UP only

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि यूपी के रास्ते ही बिहार में विकास होगा। विकास का समाजवादी मॉडल ही बिहार के लिए बेहतर है।

विज्ञापन


मंगलवार को बिहार चुनाव के मद्देनजर पटना में सपा के कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि यूपी और बिहार का बहुत गहरा रिश्ता है। हमारी सोच और संघर्ष एक समान है।
विज्ञापन


अगर समाजवादी सोच से यूपी का विकास हो सकता है, तो बिहार का भी विकास इसी सोच से संभव है। महागठबंधन से अलग होने के बाद पहली बार पटना आए अखिलेश ने लालू और नीतीश पर सीधे तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में उन्होंने मुख्य रूप से भाजपा पर ही निशाना साधा।

सपा के काम का प्रचार नहीं होता

Bihar to get progress through UP only

उन्होंने अपने प्रदेश में भाजपा द्वारा सरकार को बदनाम करने की साजिश करने का आरोप लगाया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार के कामों का प्रचार नहीं होता।

राज्य में कहीं कोई घटना हो जाती है तो भाजपा वाले इसे बढ़ा चढ़ाकर प्रचारित करते हैं। इस बात का उन्हें दुख जरूर है। उत्तर प्रदेश में बन रहे हाइवे और अन्य विकास कार्यों की चर्चा करते हुए यादव ने कहा कि टीवी पर जो यूपी दिखाया जाता है वो यूपी की असली तस्वीर नहीं है। यादव ने कहा कि यह मार्केटिंग और ब्रांडिंग का जमाना है।

नरेंद्र मोदी के लिए पार्टी नहीं बल्कि ये ब्रांडिंग कंपनियां ही नारे बना रही है। अखिलेश ने कहा कि जो कंपनी अच्छे दिन आएंगे का नारा देकर मोदी को चुनाव जिताया वो अपना हिसाब वहां पूरा कर दूसरे को चुनाव जीताने में लग गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed