{"_id":"648169c71a4b5bff1b0c9c36","slug":"bihar-three-students-preparing-for-competitive-exams-in-patna-drowned-in-the-ganges-all-residents-of-up-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : पटना में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे तीन छात्र गंगा में डूबे, सभी उत्तर प्रदेश के रहने वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : पटना में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे तीन छात्र गंगा में डूबे, सभी उत्तर प्रदेश के रहने वाले
Thu, 08 Jun 2023 11:10 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 08 Jun 2023 11:10 AM IST
सार
बिहार में गंगा स्नान करने गए 3 छात्र डूब गए। आसपास स्नान करने वाले लोगों की मदद से एक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया जबकि दो की डूबने से मौत हो गई। सभी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले छात्र थे।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची एसडीआरएफ टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना में गंगा स्नान करने गए 3 छात्र डूब गए। आसपास स्नान करने वाले लोगों की मदद से एक को सुरक्षित बहार निकाल लिया गया जबकि दो की डूबने से मौत हो गई। सभी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले छात्र थे जो पटना में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करते थे। मृतकों में मोहन वर्मा (20) और समर प्रताप (22) है जबकि मनीष कुमार को सकुशल पानी से बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
दोस्तों के साथ आए थे स्नान करने
घटना के संबंध में पीरबहोर थाना के पुलिस का कहना है कि गुरुवार की सुबह पीरबहोर थाना अंतर्गत कृष्णा घाट के पास 5 छात्र गंगा नदी में नहाने गए थे। यह सभी छात्र कदमकुआं के एक निजी गेस्ट हाउस में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करते हैं। यह सभी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले हैं। उनमें मोहन वर्मा, समर प्रताप और मनीष कुमार अपने अन्य दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने गये थे। नहाने के क्रम में मोहन वर्मा, समर प्रताप और मनीष कुमार अचानक गहरे पानी में जाने के कारण तेज बहाव में डूबने लगे। इन सभी को डूबता देख वहां पहले से मौजूद लोगों ने गंगा नदी में कूदकर एक युवक मनीष कुमार को गंगा नदी से सुरक्षित निकाल लिया, जबकि मोहन वर्मा और समर प्रताप पानी के तेज बहाव के बीच डूब गए।
विज्ञापन
छात्रों की तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम
पीरबहोर थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना एसडीआरएफ टीम को दी गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम के इंस्पेक्टर अशोक कुमार यादव अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और गंगा नदी में लापता युवकों के खोज में ऑपरेशन शुरू कर दिया है। फिलहाल लापता छात्रों की खोज जारी है।
विज्ञापन