फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Three people who went hunting in Gaya were thrashed by mob considering them as child thieves

बिहार: गया में शिकार करने गए तीन लोगों को बच्चा चोर समझकर भीड़ ने की जमकर पिटाई

Tue, 27 Aug 2019 12:11 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 27 Aug 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन
Bihar Three people who went hunting in Gaya were thrashed by mob considering them as child thieves
सांकेतिक तस्वीर

बिहार में बच्चा चोरी को लेकर लगातार भीड़ द्वारा कानून हाथ में लेने का मामला कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। ताजा मामला बिहार के गया जिले का है। जहां एक बार फिर भीड़ ने खुद से ही न्याय देने का फैसला कर कानून का मजाक उड़ाया। गया पुलिस ने बताया कि जिले में भीड़ द्वारा तीन लोगों की बच्चा चोर होने के शक में पिटाई की गई। 

विज्ञापन


यह घटना रविवार देर रात माहेर गांव के पास हुई जब तीनों ने कथित अवैध शिकार करने के बाद गांव से भागने का प्रयास किया। टंकुप्पा पुलिस स्टेशन के एसएचओ विकास चंद्र ने कहा कि तीनों ने रात के समय शिकार के लिए गोलियां चलाई जिसके बाद ग्रामीणों और उनके बीच झड़प हुई। 
विज्ञापन


चंद्रा ने बताया कि तीनों के साथ एक 12 वर्षीय लड़का भी था। जब ग्रामीणों की भीड़ उनकी तरफ बढ़ी तो वह घबरा गए और अपनी कार में भागने लगे। इससे यह अफवाह फैल गई कि तीनों व्यक्ति बच्चे का अपहरण करके भाग रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भागने के दौरान कार पलट गई, जिससे वह लोग मामूली रूप से घायल हो गए। जिसके बाद ग्रामीणों ने तीनों को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया और तभी रुके जब बच्चे ने कहा कि वह उन्हें जानता है। 
उन्होंने बताया कि तीनों को अस्पताल ले जाया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई गई है। तीनों के पास से चार मृत पक्षी, एक एयरगन और कुछ कारतूस कार से बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जब्त की गई वस्तुओं को वन विभाग को सौंप दिया गया है, जो तीनों के खिलाफ कार्यवाही शुरू करेंगे।


पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ कानून हाथ में लेने के लिए एफआईआर दर्ज की है। गया एसएसपी राजीव मिश्रा ने कहा कि हमलावरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए तलाशी जारी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed