फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Lok Sabha Election 2024 chances of rain on eight LS seats voting day relief from heat wave news in Hindi

Bihar: आठ लोकसभा सीटों पर मतदान के दिन हीट वेव से मिलेगी राहत?; पटना, रोहतास, भोजपुर में आज बारिश का अलर्ट

Fri, 31 May 2024 11:07 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 31 May 2024 11:07 AM IST
सार

Bihar Weather News : आज आठ लोकसभा सीटों में पांच काराकाट, सासाराम, पटनासाहिब, पाटलिपुत्र और आरा लोकसभा सीटों पर बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग का यह मानना है कि हीट वेव जैसी स्थिति फिलहाल नहीं रहेगी

विज्ञापन
Bihar Lok Sabha Election 2024 chances of rain on eight LS seats voting day relief from heat wave news in Hindi
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्मी लोगों को झुलसा रही है। पिछले 24 घंटे में 70 से अधिक लोगों की मौत हो गई। भीषण गर्मी की वजह से इनकी मौत की बात सामने आ रही है। हालांकि, पूर्णिया, किशनगंज समेत कुछ जिलों में मध्य रात्रि बारिश और कई जिलों में ठंडी हवा के कारण गुरुवार को राहत जरूर मिली है। अब सबकी निगाहें आठ लोग सीटों पर टिकी हैं। पटना साहिब, पाटलिपुत्र, नालंदा, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद में शनिवार को मतदान होगा। मौसम विभाग का मानना है कि इन जिलों में हीट वेव में थोड़ी कमी आएगी। आज आठ लोकसभा सीटों में पांच काराकाट, सासाराम, पटनासाहिब, पाटलिपुत्र और आरा लोकसभा सीटों पर बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन सीटों पर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, सारण,  वैशाली में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन


तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार
पटना साहब एवं पाटलिपुत्र में अगर मौसम की बात कर तो तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। वहीं काराकाट, रोहतास सहित अन्य जिलों के तापमान 39 से 40 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग का यह मानना है कि हीट वेव जैसी स्थिति फिलहाल नहीं रहेगी, जो पिछले दिनों थी। तापमान तापमान 39 से 40 डिग्री के बीच रहने की पूर्वानुमान है। आद्रता बनी रहने के कारण लोगों को गर्मी महसूस होगी। 
विज्ञापन


कुछ जिलों में बारिश से तापमान में कमी आई है
मौसम वैज्ञानिक का मानना है कि पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार के कुछ जिलों में बारिश से तापमान में कमी आई है। बताया जा रहा है कि केरल में मानसून स्थापित हो गई है। बिहार में मानसून के बारे में पूछे जाने पर उनका यह मानना है कि बिहार के कई जिलों में आने वाले कुछ घंटे के अंदर हल्की से मध्य गति के मेघ गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है। हवा की गति 30 से 40 और कुछ जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने का पूर्वानुमान है। राजधानी पटना के आसपास मानसून अपने समय से ही आगेगी। मौसम विभाग ने लोगों को इसके लिए अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक जून से हवा की दिशा में बदलाव आएगा
24 घंटे के दौरान किशनगंज जिले के कुछ जगह पर हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई। शेष भाग शुष्क बना रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 48.2 सेल्सियस औरंगाबाद में रिकॉर्ड किया गया। भीषण उष्ण लहर गया, शेखपुरा, जमुई, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, बेगूसराय, नवादा, नालंदा, अरवल एवं रोहतास में दर्ज किया गया। उष्ण लहर वैशाली, सीतामढ़ी, सीवान एवं मुंगेर में दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो एक जून से हवा की दिशा में बदलाव आएगा। जिसके कारण तापमान में बदलाव होगा। थोड़ा कमी आने का पूर्वानुमान है। उत्तर पूर्व भाग को छोड़कर मौसम शुष्क वंचित एंव उत्तर पूर्व की एक दो स्थानों पर गरज के साथ हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed