फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   .Bihar: There was a dispute over the admit card at the examination center of Banka, then the block welfare off

Bihar: बांका के परीक्षाकेंद्र पर एडमिटकार्ड को लेकर हुआ विवाद तो प्रखंड कल्याण पदाधिकारी को जमकर पीटा

Tue, 07 Feb 2023 04:20 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बांका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बांका Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 07 Feb 2023 04:20 PM IST
सार

बांका बदमाशों ने प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के साथ जमकर मारपीट की जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट ले गए जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बांका और फिर वहां से भागलपुर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
.Bihar: There was a dispute over the admit card at the examination center of Banka, then the block welfare off
घायल प्रखंड कल्याण पदाधिकारी - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL

विस्तार

बांका बदमाशों ने प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के साथ जमकर मारपीट की जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट ले गए जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बांका और फिर वहां से भागलपुर रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि अमरपुर के कल्याण पदाधिकारी पंकज कुमार जायसवाल डॉ हरिहर चौधरी इंटर स्तरीय विद्यालय परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक्स मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात थे । सोमवार को इंटर परीक्षा के द्वितीय पाली के समाप्ति के बाद जैसे ही वह घर जाने के लिए निकले, पूर्व से घात लगाए बैठे नूर आलम के पुत्र रजा उल (उच्च विद्यालय जयपुर का छात्र) जिसका रोल कोड 72025 और रोल नंबर 2303 0124 है ,ने अपने सहयोगियों के साथ उनपर हमला कर दिया। उन्हें अचानक तकरीबन 25 की संख्या में छात्रों ने घेर लिया और उनके साथ जमकर मारपीट करने लगे । इस तरह अचानक हुए हमले में कल्याण पदाधिकारी पंकज कुमार गंभीर रूप से घायल  हो गए। उनके साथ मारपीट होते देख परीक्षा केंद्र पर मौजूद कर्मियों ने पुलिस को फोन करते हुए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट ले गए । उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बांका अस्पताल रेफर कर दिया ।और फिर वहां से उन्हें भागलपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


बदमाश की ऐसे हुई पहचान 
कल्याण पदाधिकारी पंकज कुमार के अनुसार पूर्व में इस छात्र का प्रवेश पत्र गुम हो गया था। जिसकी वजह से वह छात्र को अच्छी तरह से पहचान रहे थे। इस संबंध में अधिकारी के द्वारा देर शाम बाराहाट थाना को लिखित आवेदन देकर आरोपी छात्र के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वही इस संबंध में थाना अध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि डॉ हरिहर चौधरी उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर तैनात स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ मारपीट के मामले में एक आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस आरोपी के साथ अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है । 
विज्ञापन

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed