फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: The young man climbed the chimney in Patna, wanted to take his wife along; Veeru-Basanti, Sholay Film

Bihar: वीरू बन चिमनी पर चढ़ गया पति; बोला-अगर ऐसा नहीं किया, कूद जाऊंगा, पुलिस ने बुलाई उसकी बसंती तब माना

Wed, 06 Sep 2023 11:16 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 06 Sep 2023 11:16 AM IST
सार

Patna News : ससुराल वालों ने पत्नी की विदाई से मना किया तो वह शवदाह गृह की चिमनी पर चढ़ गया। वह अपनी पत्नी की विदाई कराने की मांग करने लगा। कहा- जब तक पत्नी नहीं आएगी, तब वह नींचे नहीं आएगा। करीब साढ़े 4 घंटे तक यह ड्रामा चला। 

विज्ञापन
Bihar: The young man climbed the chimney in Patna, wanted to take his wife along; Veeru-Basanti, Sholay Film
चिमनी पर चढ़ गया युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शोले फिल्म में वीरू का बसंती के लिए पानी टंकी पर चढ़कर हंगामा करना तो आपको याद ही होगा। ठीक वैसे ही पटना में भी एक युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। शोले फिल्म वीरू वसंती से शादी करने की जिद्द पर अड़ा था। यहां पर युवक पत्नी को अपने साथ घर ले जाने की जिद पर अड़ा गया। दरअसल, ससुराल वालों ने पत्नी की विदाई से मना किया तो वह शवदाह गृह की 32 फिट ऊंचे चिमनी पर चढ़ गया। वह अपनी पत्नी की विदाई कराने की मांग करने लगा। कहा- जब तक पत्नी नहीं आएगी, तब वह नींचे नहीं आएगा। करीब साढ़े 4 घंटे तक यह ड्रामा चला। इसके बाद पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसकी पत्नी को यहां बुलाया। ससुराल वाले भी मान गए इसके बाद वह युवक नीचे उतरा।

विज्ञापन


विज्ञापन


अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था
युवक की पहचान राजगीर निवासी शेट्टी राम के रूप में हुई। उसके ससुराल वालों ने कहा कि 2018 में उसने पटना के राजवंशी नगर इलाके में शादी की थी। शादी के बाद दो बच्चे हुए। कुछ माह पहले उसकी पत्नी बच्चों को लेकर मायके चली आई। मंगलवार को वह पत्नी की विदाई कराने आया लेकिन ससुराल वालों ने इनकार कर दिया। आरोप लगाया कि शेट्टी राम अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता है। दोनों पक्ष में कई बार समझौता भी हुआ। समझौत के बाद उसने शेट्टी राम के साथ रहने की कोशिश की। लेकिन, शेट्टी नहीं बार-बार उसे प्रताड़ित करता था। तंग आकर वह मायके आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शेट्टी राम बोला- पत्नी से बहुत प्यार करता हूं
इधर, चिमनी से नीचे उतारे जाने के बाद शेट्टी राम ने कहा कि वह अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता है। पति-पत्नी में झगड़े तो होते रहते हैं। ससुराल वालों ने मेरी पत्नी को मेरे साथ आने से रोक रहे थे। अब वह अपनी पत्नी और बच्चों का अच्छे से ख्याल रखेगा। मारपीट की बात गलत है। वह ऐसा सोच भी नहीं सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed