{"_id":"6463adc3fce4e5c30607ac43","slug":"bihar-the-trespassers-attack-on-police-team-in-bhojpur-two-injured-including-female-policeman-2023-05-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bihar : भोजपुर में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, महिला पुलिसकर्मी सहित दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : भोजपुर में अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, महिला पुलिसकर्मी सहित दो घायल
Tue, 16 May 2023 09:52 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 16 May 2023 09:52 PM IST
सार
भोजपुर में पुलिसकर्मी अंचल कर्मियों के साथ अतिक्रमण हटाने गए थे। उसी दौरान अतिक्रमणकारियों ने अचानक पुलिस टीम और अंचल कर्मियों पर पथराव कर दिया। इस घटना में महिला समेत दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए, जिनका आरा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सड़क का अतिक्रमण हटाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोजपुर में एक बार फिर पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया गया जब पुलिसकर्मी अंचल कर्मियों के साथ सड़क का अतिक्रमण हटाने गए थे। उसी दौरान अतिक्रमणकारियों ने अचानक पुलिस टीम और अंचल कर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया। इस पथराव में महिला समेत दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। फिलहाल उन घायल पुलिसकर्मियों का आरा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सड़क निर्माण को लेकर अतिक्रमण हटाने गई थी पुलिस
मामला आरा सदर प्रखंड के बभनौली गांव का है जहां सड़क निर्माण को लेकर सदर अंचलाधिकारी, अंचल कर्मी और मुफ्फसिल थाना की पुलिस टीम अतिक्रमण हटाने गए थे। वहां पहुंचते कर अतिक्रमण हटाने का काम शुरू हुआ। इसी बीच अतिक्रमणकारियों ने अचानक ईट पत्थरों से पुलिस टीम व कर्मियों पर हमला करने लगे । स्थिति ऐसी हो गई कि कुछ समय के लिए पुलिसकर्मियों और अंचल कर्मियों को पीछे हटना पड़ा। पुलिस पदाधिकारी ने घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारी को देकर अतिरिक्त पुलिसबल की मांग की।
विज्ञापन
आधा दर्जन लोग गिरफ्तार
घटना की जानकारी जैसे ही जिले के वरीय अधिकारियों को मिली, भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची और अतिक्रमणकारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस ने करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
इलाजरत पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मी घायल
इस घटना में दो पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गए जिन्हें अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा आरा सदर अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया गया। जख्मी पुलिसकर्मियों में आरक्षी सरिता कुमारी और हवलदार राम बहादुर साहनी है।
क्या कहते हैं पदाधिकारी
घटना की जानकारी देते हुए सदर अंचलाधिकारी राजकुमार ने बताया कि पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन की टीम सड़क निर्माण को लेकर अतिक्रमण हटाने गई थी। तभी 50 से 60 की संख्या में लोगों ने ईंट पत्थरों से हमला बोल दिया। इस घटना में दो पुलिसकर्मियों घायल हुए हैं। साथ ही महिला समेत करीब आधा दर्जन लोगों को पथराव करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है।