{"_id":"614c05bd8ebc3e0160752ccb","slug":"bihar-the-kidnappers-took-away-the-contractor-daughter-from-the-door-in-muzaffarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: मुजफ्फरपुर में ठेकेदार की बेटी को दरवाजे से उठा ले गए अपहरणकर्ता, पांच लाख फिरौती की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: मुजफ्फरपुर में ठेकेदार की बेटी को दरवाजे से उठा ले गए अपहरणकर्ता, पांच लाख फिरौती की मांग
Thu, 23 Sep 2021 10:12 AM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: अजय सिंह
Updated Thu, 23 Sep 2021 10:12 AM IST
सार
अगवा छात्रा के पिता ने बताया कि पल्लवी सातवीं कक्षा में पढ़ती है। वह दरवाजे पर चचेरी बहन के साथ खेल रही थी। इसी दौरान अपहरणकर्ताओं ने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
बिहार पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में एक बार फिर अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। मुजफ्फरपुर में एक ठेकेदार की बेटी का अपहरण घर के दरवाजे से कर लिया गया। बताया जा रहा है कि ठेकेदार चंदन तिवारी की 12 वर्षीय बेटी को घर के बाहर से बदमाश अगवा कर ले गए। इस दौरान अपहरणकर्ताओं ने एक पत्र भी फेंका जिसमें टूटी-फूटी अंग्रेजी में पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और ठेकेदार चंदन तिवारी से वारदात के बारे में जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
ठेकेदार चंदन तिवारी ने पुलिस को बताया कि बेटी दरवाजे के बाहर खेल रही थी, इसी दौरान दो बाइक से तीन अपराधी पहुंचे। तीन बाइक सवारों में से एक ने बच्ची को पकड़कर बाइक पर बैठ लिया और मुंह दबा दिया। इस दौरान अपरणकर्ताओं ने एक पत्र भी फेंका जिसमें पांच लाख फिरौती की मांग की गई है।
विज्ञापन
इस वारदात के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस ने शहर के सभी प्रवेश और एंट्री प्वाइंट पर नाकेबंदी कर दी है। हालांकि अभी तक बच्ची का सुराग नहीं मिला है। पिता चंदन तिवारी बताते हैं की उनका किसी से कोई विवाद नहीं है। जिससे किसी पर घटना को अंजाम देने का शक कर सकें।
विज्ञापन
दिलचस्प बात ये है कि पत्र टूटी-फूटी अंग्रेजी में है। इससे लग रहा है कि अपहरणकर्ता अच्छी अंग्रेजी नहीं जानते हैं। पत्र में पांच लाख फिरौती नहीं देने पर बेटी की हत्या कर देने की बात लिखी गई है। इसमें ये भी लिखा है की अगर पुलिस को बताया तो भी बेट की जान से हाथ धोना होगा। पुलिस एक्सपर्ट की मदद से इस पत्र के लिखावट की जांच कराने में जुट गई है।