फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: The girl was pulled from the train in Aurangabad she was gang-raped and killed Latest News Update

बिहार: औरंगाबाद में ट्रेन से खींच कर युवती को उतारा, सामूहिक दु्ष्कर्म कर मार डाला

Sat, 20 Nov 2021 10:05 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 20 Nov 2021 10:05 PM IST
सार

शुक्रवार को युवती का शव मिलने के बाद शनिवार को परिजनों ने औरंगाबाद सदर अस्पताल के सामने युवती के शव के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन
Bihar: The girl was pulled from the train in Aurangabad she was gang-raped and killed Latest News Update
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : social media

विस्तार

बिहार में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे सैकड़ों लोगों के बीच एक 25 वर्षीय युवती को ट्रेन से खींच कर खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया और फिर उसे मार डाला। घटना बिहार के औरंगाबाद जिले के जाखिम और देव स्टेशन के बीच की बताई जा रही है।

विज्ञापन

 
बताया जाता है कि पहले तो अपराधियों ने चलती ट्रेन में महिला के साथ छेड़छाड़ की, फिर ट्रेन का हॉज पाइप काट दिया और उसे ट्रेन से नीचे उतार घने अंधेरे में खेतों के बीच ले गए। फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसे मार डाला। मृत युवती जीविका दीदी के तौर पर कार्य करती थी।  
विज्ञापन


शुक्रवार को युवती का शव मिलने के बाद शनिवार को परिजनों ने औरंगाबाद सदर अस्पताल के सामने युवती के शव के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि 25 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से उसकी हत्या की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामे की सूचना पर पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। एसडीपीओ गौतम शरण ने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से घटना की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होंगे, उन्हें गिरफ्तार कर सजा दिलाई जाएगी।हत्या के तरीके का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा। फिलहाल पुलिस दुष्कर्म की पुष्टि नहीं कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed