फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: The dead body of a woman without clothes was found in Banka, the only identification was only two names

Bihar : बांका में बिना कपड़े की महिला की लाश मिली, अंगूठी पर दो नाम ही इकलौती पहचान

Thu, 02 Feb 2023 06:23 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 02 Feb 2023 06:23 PM IST
सार

बांका में बिना कपड़े की महिला की लाश मिली। मामला अमरपुर थाना क्षेत्र के महादेव स्थान की है जहां बजबजी गांव जाने वाले रास्ते में उसकी लाश पड़ी थी। दाहिने हाथ के तर्जनी में एक पीले रंग की अंगूठी, जिस पर दो नाम लिखे हैं. फिलहाल शव की यही पहचान है।

विज्ञापन
Bihar: The dead body of a woman without clothes was found in Banka, the only identification was only two names
बांका में बिना कपड़े की महिला की लाश मिली, अंगूठी पर दो नाम ही इकलौती पहचान - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL

विस्तार

बांका में एक सुनसान जगह पर बिना कपड़े की एक महिला की लाश मिली। मामला अमरपुर थाना क्षेत्र के  महादेव स्थान की है जहां बजबजी गांव जाने वाले रास्ते में उसकी लाश पड़ी थी। महादेव स्थान गांव के लोगों ने बताया कि गुरुवार की सुबह गांव की कुछ महिलाएं कोझी डैम के जंगल में लकड़ी काटने जा रही थी । तभी उनकी नजर पहाड़ी के तलहटी के रास्ते में अर्धनग्न अवस्था में एक महिला की लाश पर पड़ी । उस महिला के सिर पर गहरे जख्म के निशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा लगता है कि महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसके सिर को पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलने पर महादेव स्थान, सादपुर, बजबजी सहित आसपास गांव के काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए लेकिन शव का शिनाख्त नहीं हो पाया। 

विज्ञापन


अंगूठी पर दो नाम ही इकलौती पहचान
लाश पर कपड़े बहुत कम थे लेकिन चेहरे और शरीर पर कई जख्म थे । गले में एक मंगलसूत्र और दाहिने हाथ के तर्जनी में एक पीले रंग की अंगूठी, जिस पर लिखा है SAKUN AND PUJA . फिलहाल शव की यही एकलौती पहचान है ,बाकी पहचान के लिए पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed