{"_id":"650c26b5d9e675ce1c05e63e","slug":"bihar-the-criminal-escaped-after-dodging-the-police-and-opening-the-handcuffs-in-siwan-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: सीवान में पुलिस को चकमा देकर और हथकड़ी खोलकर अपराधी फरार, तीन माह से फरारी के बाद हुआ था गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: सीवान में पुलिस को चकमा देकर और हथकड़ी खोलकर अपराधी फरार, तीन माह से फरारी के बाद हुआ था गिरफ्तार
Thu, 21 Sep 2023 04:49 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Thu, 21 Sep 2023 04:49 PM IST
सार
बिहार जिले के सीवान में पुलिस को चकमा देकर और हथकड़ी खोलकर अपराधी फरार हो गया। पुलिस ने तीन माह की फरार के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
पुलिस को चकमा देकर और हथकड़ी खोलकर अपराधी फरार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीवान में हथकड़ी खोलकर अपराधी फरार हो गया। आरोपी शराब और स्मैक मामले में पकड़ा गया था। जो तीन माह से फरार चल रहा था। जिसको लेकर पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। एक आरोपी चकमा देकर हथकड़ी खोलकर फरार कैसे हुआ।
विज्ञापन
घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि एक अपराधी जो बसंतपुर थाना क्षेत्र के लकड़ी नबीगंज ओपी थाना से पुलिस ने शराब और स्मैक मामले गिरफ्तार किया था। जिसका मेडिकल कराने के लिए सीवान सदर अस्पताल में दो पुलिस के जवान और एक ड्राइवर लेकर आये थे। ड्राइवर अपनी गाड़ी में सोया हुआ था। दो सिपाही जट्टा राम और विजय चौधरी अपराधी मुन्ना कुमार राय को मेडिकल के लिए अस्पताल परिसर में लेकर अंदर घुसे, तभी एक सिपाही विजय चौधरी किसी काम को लेकर कहीं चला गया, वहीं दूसरा सीपाही जट्टा राम अपराधी के रस्सी को पकड़े हुए था। तभी पकड़ा गया अपराधी हथकड़ी से हाथ निकाल कर भागने लगा। सिपाही ने शोर मचाना शुरू किया। लेकिन जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक अपराधी भाग चुका था। भागे हुए अपराधी की पहचान बसंतपुर थाना क्षेत्र के लकबीनबीगंज ओपी थाना के समीप मैनेजर राय के टोला निवासी मुन्ना कुमार राय के रूप में हुई है। जो पहले भी जेल जा चुका है। लगातार तीन माह से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
गिरफ्तारी के चंद घन्टे बाद फरार हुए अपराधी
सीवान में शराब और स्मैक मामले में गिरफ्तार अपराधी हथकड़ी खोलकर फरार हो गया। जो बसन्तपुर थाना क्षेत्र के लकड़ी नबीगंज ओपी थाना क्षेत्र के मैनेजर राय के टोला का रहने वाला अपराधी बताया गया है। पिछले तीन महीने से फरार चल रहा था। जिसको पुलिस ने आज सुबह गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के लिए सीवान सदर अस्पताल भेजा था। जहां मौका देखते ही दो पुलिसकर्मियों को चकमा देकर हथकड़ी खोलकर फरार हो गया। कहीं ना कहीं यह दोनों पुलिसकर्मियों की घोर लापरवाही का नतीजा माना जा सकता है। क्योंकि एक ही सिपाही उसको लेकर घूम रहा था। दूसरा सिपाही वह अलग घूम रहा था। अगर दोनों एक साथ होते तो शायद वह अपराधी भाग नहीं पाता। ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों का नाम जट्टा राय और विजय चौधरी है।
विज्ञापन