फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: The businessman was returning after selling fruits, miscreants looted 1.40 lakh cash

Bihar : फल बेचकर लौट रहा था व्यवसायी, बदमाशों ने लूटे 1.40 लाख कैश; विरोध करने पर बेरहमी से पीटा

Mon, 05 Jun 2023 04:52 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 05 Jun 2023 04:52 PM IST
सार

Saran News; फल व्यवसायी छपरा बाजार समिति से आम बेचकर वापस घर लौट रहा था। हकमा नहर के बाद 5 बदमाशों ने उसे घेर लिया और लूटपाट की कोशिश कने लगे। विरोध किया तो बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच एक बदमाश ने धारदार हथियार से वारकर घायल कर दिया। 

विज्ञापन
Bihar: The businessman was returning after selling fruits, miscreants looted 1.40 lakh cash
फल व्यवसायी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छपरा में अपराधियों ने एक फल व्यवसायी से एक लाख 40 हजार रुपये लूट लिया। इतना ही नहीं व्यवसायी ने विरोध किया तो उसको बेरहमी से पीट दिया। घटना के बाद बदमाश फरार हो गए। इधर, घायल फल व्यवसायी ने शोर मचाया तो स्थान लोग वहां पहुंच और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना गड़खा थाना क्षेत्र के कसीना रोड पर हकमा नहर के पास की है।

विज्ञापन


FIR दर्ज कर बदमाश के तलाश में जुटी पुलिस
इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर FIR दर्ज कर लिया और जांच में जुट गई। पुलिस के अनुसार, मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। घायल व्यवसायी से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। बदमाशों की तलाश में छापेमारी चल रही है। घायल व्यवसायी की पहचान गड़खा थाना क्षेत्र के गोहपुर गांव निवासी अनिल कुमार महतो के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


जल्द से जल्द बदमाशों को गिरफ्तार करे पुलिस
मामले में पूछताछ करते पर घायल व्यवसायी अनिल कुमार महतो ने बताया कि वह छपरा बाजार समिति से आम बेचकर वापस घर लौट रहा था। हकमा नहर के बाद 5 बदमाशों ने उसे घेर लिया और लूटपाट की कोशिश कने लगे। विरोध किया तो बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच एक बदमाश ने धारदार हथियार से वारकर घायल कर दिया। घटना के बाद वह घायल होकर गिर गया। इसके बीच बदमाशों ने उसे पास मौके एक लाख 40 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे। यह रुपये उसके व्यवसाय की पूंजी थी। लूटपाट के बाद वह कर्जदारों को कहां से पैसे लौटाएगा। लूटपाट के बाद परिवार वाले भी सदमे में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed