फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: The alleged BJP leader was seen vulgar dancing before the election in bhojpur

बिहार: चुनाव से पहले फूहड़ नाच करते दिखे नेता जी, हाथों में नोटों की गड्डी लेकर की नारेबाजी

Thu, 22 Oct 2020 03:03 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 22 Oct 2020 03:03 PM IST
विज्ञापन
Bihar: The alleged BJP leader was seen vulgar dancing before the election in bhojpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

बिहार में होने वाले चुनाव हमेशा से ही धन और बाहुबल का अड्डा रहे हैं। फिर वो चाहे विधानसभा का चुनाव हो या पंचायत चुनाव। हर बार चुनाव के दौरान ऐसे मामले सामने आते रहते हैं। पहले चरण के चुनाव से ठीक पहले एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भाजपा नेता नोटों की गड्डी लेकर फूहड़ नाच कर रहे हैं। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि भाजपा का एक कथित नेता और उसके समर्थक हाथों में नोटों की गड्डियां लिए हुए हैं। साथ ही वह फूहड़ किस्म का नाच कर रहे हैं। बताया गया है कि यह वीडियो राज्य के भोजपुर जिले बड़हरा थाना अंतर्गत किसी गांव का है। 
विज्ञापन



हालांकि, अमर उजाला इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन ये वीडियो सोशल मीडिया साइट्स पर तेजी से साझा किया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि भाजपा का रिबन पहने हुए एक व्यक्ति नाच रहा है। इस वीडियो की अवधि 19 सेकंड है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में यह साफ सुनाई दे रहा है कि बड़हरा से विधानसभा प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह के समर्थन में नारे लगाए जा रहे हैं। ऐसे में लोगों के बीच इस बात को लेकर चर्चा हो रही है कि यह वीडियो सिंह के समर्थक का हो सकता है। 

बिहार में 28 अक्तूबर से विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने हैं। पहले चरण में 71 सीटों पर मतदान होना है। दूसरे चरण के लिए तीन नवंबर को मतदान किए जाएंगे। वहीं, सात नवंबर को तीसरे और आखिरी चरण के लिए वोटिंग होगी। चुनाव के नतीजों का एलान 10 नवंबर को किया जाएगा। 

कोरोना पीड़ित डाल सकेंगे वोट
मतदान के समय कोरोना पीड़ित वोट डाल सकेंगे। इसके लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी। डिजिटल तरीके से ही प्रचार किया जाएगा और हर पोलिंग बूथ पर साबुन, हैंड सैनिटाइजर जैसी चीजों की व्यवस्था की जाएगी। 


मास्क, सैनिटाइजर और पीपीई किट का इस्तेमाल
बिहार में कुल 243 सीटों पर चुनाव लड़ा जाना है। राज्य में 29 नवंंबर को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। कोरोना को ध्यान में रखते हुए पोलिंग बूथ की संख्या और मैनपावर को बढ़ाया गया है। चुनाव के दौरान छह लाख पीपीई किट का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा 46 लाख मास्क, सात लाख हैंड सैनिटाइजर और छह लाख फेस शील्ड का इस्तेमाल किया जाएगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed