{"_id":"640b1a494679da15e6069dc9","slug":"bihar-the-3-member-team-that-went-to-investigate-the-tamil-nadu-case-returned-submitted-the-report-to-the-ho-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: तमिलनाडु केस की जांच करने गई 4 सदस्यीय टीम वापस लौटी, कहा- सारी बात अफवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: तमिलनाडु केस की जांच करने गई 4 सदस्यीय टीम वापस लौटी, कहा- सारी बात अफवाह
Fri, 10 Mar 2023 05:23 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 10 Mar 2023 05:23 PM IST
सार
Bihar: तमिलनाडु विवाद की जांच करने गई 4 सदस्यीय टीम बिहार लौट चुकी है। टीम ने गृह विभाग को जांच रिपोर्ट दिया गया। टीम ने जांच में पाया कि अफवाह के कारण बिहारी मजूदरों में दहशत उत्पन्न हो गया था।
विज्ञापन
तमिलनाडु से लौटी 3 सदस्यीय टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु विवाद की जांच करने गई 4 सदस्यीय टीम बिहार लौट चुकी है। पटना लौटने के बाद चार सदस्यीय टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। टीम ने कहा कि फेक खबर थी। बिहार मजूदरों के साथ हिंसा की बता अफवाह थी। इस टीम में CID के आईजी पी. कन्नन, विशेष सचिव आलोक कुमार, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव बालामुरुगन डी और STF के एसपी संतोष कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
टीम को लीड कर रहे बाला मुरुगन डी ने कहा कि तमिलनाडु में सभी लोगों के साथ मीटिंग हुई। सभी लोगों से मुलाकात हुई। मुख्य सचिव के साथ भी विचार हुआ। जांच के दौरान सभी वीडियो झूठे पाए गए। फेक वीडियो की वजह से लोगों पैनिक हुए। वीडियो से स्थिति खराब हुई लेकिन अब हालात समान्य हैं।
विज्ञापन
बिहारी मजूदरों में दहशत उत्पन्न हो गया था
टीम ने गृह विभाग को जांच रिपोर्ट दिया गया। टीम ने जांच में पाया कि अफवाह के कारण बिहारी मजूदरों में दहशत उत्पन्न हो गया था। वायरल वीडियो का बिहारी मजदूरों से कुछ लेना देना भी नहीं था। वीडियो को आधार बनाकर कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब किया। बता दें कि 4 सदस्यीय टीम ने कोयंबटूर और तिरूपुर गई थी। वहां के स्थानीय लोगों के साथ बातचीत की। उनसे हालत जानने की कोशिश की। जांच में पाया कि अफवाह से उत्पन्न हुए डर के कारण बिहार मजदूर घर लौट गए।
विज्ञापन
नफरत फैलाने वालों से सावधान रहें
इससे पहले तेजस्वी यादव ने तमिलनाडु मामले पर कहा कि कोई भी इस देश में रहकर अगर घृणा फैलाने का काम करेगा, समाज को बांटने का काम करेगा तो इनसे आपको सावधान रहना चाहिए। तमिलनाडु पुलिस का मानना है कि वहां ऐसी घटना नहीं हुई है ऐसा हम अपनी तरफ से नहीं कह रहे हैं। वीडियो देखकर ही हम लोगों ने तमिलनाडु में जांच टीम भेजी गई। जो वीडियो वायरल हो रहे थे वह फेक निकला।