फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Tejaswi Yadav give alliance proposal to Upendra Kushwaha

कुशवाहा को तेजस्वी ने दिया गठबंधन का न्योता, पर्दे के पीछे राहुल

Sat, 09 Jun 2018 08:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Sat, 09 Jun 2018 08:19 AM IST
विज्ञापन
Bihar: Tejaswi Yadav give alliance proposal to Upendra Kushwaha

बिहार में एनडीए के अंदर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। एनडीए के सहयोगी दलों के भोज में नहीं शामिल होने वाले रालोसपा अध्यक्ष अपेंद्र कुशवाहा शुक्रवार को भाजपा नेता सुशील मोदी की इफ्तार पार्टी में भी शामिल नहीं हुए। इस बीच राजद नेता तेजस्वी यादव ने महागठबंधन में शामिल होने का न्योता दिया है। 

विज्ञापन


रालोसपा की ओर से मोदी की इफ्तार पार्टी में सुधांशु शंकर शामिल हुए। पार्टी नेताओं का कहना है कि इफ्तार पार्टी में शामिल होने के लिए कुशवाहा को निमंत्रण नहीं मिला था। वहीं राजद नेता तेजस्वी ने कहा है कि कुशवाहा की अब एनडीए में कोई जगह नहीं है। उनका कई मुद्दों पर मतभेद है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में बिहार की सीटों के बंटवारे को लेकर एनडीए में घमासान के बीच दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महागठबंधन के सहयोगी राजद नेता तेजस्वी यादव की हुई मुलाकात भी अहम मानी जा रही है। सूत्रों की मानें तो दोनों नेताओं के बीच सीटों को लेकर एक खाका भी खींचा गया है। दोनों ही नेताओं ने भाजपा को हराने के लिए अन्य दलों के लिए भी दरवाजे खुले रखने पर सहमति जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पार्टियां ऐसे कुछ राजनीतिक क्षत्रपों को भी समर्थन दे सकती हैं जो भाजपा को सीधी टक्कर देने की हैसियत रखता हो। तेजस्वी ने राज्य में कांग्रेस की दो लोकसभा सीटों के अलावा प्रभाववाली उन सीटों की तलाश को कह दिया है जहां कभी कांग्रेस का दबदबा रहा है। 


बिहार के जातीय समीकरण में तालमेल बैठाने के लिए भी दोनों दलों के बीच विचार-विमर्श हुआ है। उसी रणनीति के तहत इस महीने के अंत में कांग्रेस बिहार में किसी उच्च जाति के व्यक्ति को प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है। दरअसल राजद की अल्पसंख्यकों और पिछड़ी जातियों के बीच बेहतर पैठ है ऐसे में उच्च जातियों के बीच कांग्रेस अपने जनाधार को बढ़ाना चाहती है। कांग्रेस उन्हीं सीटों पर जोर दे रही है जहां उसकी संगठनात्मक मजबूती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed