{"_id":"675d7705290acbbc63009b27","slug":"bihar-tejashwi-yadav-said-will-bring-mai-behan-maan-yojana-if-he-wins-the-elections-lalu-yadav-rjd-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: तेजस्वी यादव बोले- हम जीते तो लाएंगे 'माई बहन मान योजना'; क्या होगा इसमें, क्यों लेकर आए लालू के लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: तेजस्वी यादव बोले- हम जीते तो लाएंगे 'माई बहन मान योजना'; क्या होगा इसमें, क्यों लेकर आए लालू के लाल
Sat, 14 Dec 2024 05:46 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 14 Dec 2024 05:46 PM IST
सार
Tejashwi Yadav : पिछले दिनों लालू प्रसाद यादव ने 'आंख सेंकने...' वाली बात कही तो सत्तारूढ़ दलों ने उनके साथ उनके बेटे तेजस्वी यादव को भी लपेट लिया। अब उसकी काट लेकर मैदान में उतर आए हैं विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव।
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार की राजनीति में अब तेजी से बयान और चोट का दौर चल रहा है। पिछले दिनों राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार की यात्रा को लेकर 'आंख सेंकने...' वाली बात कही तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड के साथ भारतीय जनता पार्टी समेत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सभी दलों ने उन्हें स्त्री शुचिता के खिलाफ बताया। लपेटे में तेजस्वी यादव भी आए। लेकिन, तेजस्वी यादव उसकी काट लेकर तत्काल मैदान में हैं। उन्होंने कुछ हद तक झारखंड चुनाव से सीख लेते हुए एक योजना का एलान किया है। कहा है कि अगर वह सरकार बनाते हैं तो बिहार में 'माई बहन मान योजना' लाएंगे।
विज्ञापन
सरकार बनने के एक महीने के अंदर योजना: तेजस्वी यादव
2025 में होने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर लोक लुभावन वादों के दौर को पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के छोटे बेटे और राजद नेता तेजस्वी यादव ने आगे बढ़ा दिया है। पिछले कुछ समय से वह सभी को 200 यूनिट फ्री बिजली देने की घोषणा कर रहे थे, अब उन्होंने कहा कि अगर हमारी सरकार बनी तो तो हम 'माई बहन मान योजना' शुरू करेंगे। इस योजना के तहत हम अपनी आर्थिक रूप से कमजोर माताओं और बहनों के खाते में सीधे 2500 रुपये देंगे। सरकार बनते ही हम एक महीने के अंदर इस योजना को शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
हमने पांच लाख को सरकारी नौकरी दी
शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने बेरोजगारी दूर करने के लिए अभियान चलाया था। 2020 में मैंने कहा था कि हम 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देंगे और जब मैं उपमुख्यमंत्री के रूप में सत्ता में आया तो हमने 5 लाख को सरकारी नौकरी दी। इनमें से साढ़े तीन लाख नौकरियां प्रक्रिया में थीं। हर कोई इसे स्वीकार करता है। भाजपा और हमारे चाचा यानी सीएम नीतीश कुमार कहते थे यह इतनी नौकरी देना असंभव है। किसी ने कहा कि इतनी नौकरियों के पैसा कहां से लाएगा। लेकिन, हमने कर दिया। युवाओं को नौकरी दी। आप कुछ लोग अपना क्रेडिट ले रहे हैं। लेकिन, जनता सब देख रही है।
विज्ञापन
अगर महिलाएं खुश नहीं रहेंगी तो खुशहाली नहीं आएगी
तेजस्वी यादव ने कहा कि जबतक महिलाओं को सशक्त नहीं कर लिया जाएगा और जबतक उनका साथ नहीं मिलेगा तबतक लक्ष्य की प्राप्ति नहीं की जा सकती है। हमें जो यात्रा के दौरान फीड बैक मिला कि महंगाई सबसे बड़ा समस्या लोगों के लिए बना है। इससे सबसे ज्यादा महिलाएं ही जूझ रही है। हमारी सरकार जो बनेगी वह सामाजिक न्याय के साथ आर्थिक न्याय भी करेंगे। महिलाएं अगर खुश नहीं है तो घर में खुशहाली नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं खुश रहेंगी तो घर राज्य और देश भी खुशहाल रहेगा। उन्होंने इस योजना की घोषणा करते हुए राज्य की महिलाओं से आशीर्वाद मांगा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का हर दुख दर्द तेजस्वी यादव का है। उनकी जो भी परेशानी या समस्या होगी उसे तेजस्वी देखेंगे।