फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Sweetness of Hajipur china and Malbhog banana will not be available on Chhath festival, farmers

Chhath Puja 2024: छठ महापर्व पर नहीं मिलेगी हाजीपुर के इस प्रसिद्ध केले की मिठास, किसान बोले- कमर ही टूट गई

Sun, 03 Nov 2024 08:55 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 03 Nov 2024 08:55 AM IST
सार

किसानों का कहना है कि समय-समय पर आई कई प्राकृतिक आपदाओं ने हमलोगों की कमर ही तोड़ दी है। सरकार द्वारा केला को फसल बीमा में शामिल नहीं किए जाने के कारण क्षेत्र के किसानों को प्रति वर्ष भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ती है।

विज्ञापन
Bihar: Sweetness of Hajipur china and Malbhog banana will not be available on Chhath festival, farmers
केला की सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार का महापर्व छठ पूजा में फलों का महत्व काफी होता है लेकिन केला का महत्व ही कुछ अलग है। इसमें सबसे अधिक मांग हाजीपुर के प्रसिद्ध चीनिया केले की होती है। लेकिन, निराशा की बात यह है कि चीनिया केला इस बार छठ पूजा में शामिल नहीं हो पाएगा। हाजीपुर के दियारा इलाके में बाढ़, आंधी और बारिश ने चीनिया केले की फसल को तबाह कर दिया। हाजीपुर के किसान हर से पूरे देश में चीनिया केला छठ महापर्व पर भेजा करते थे। लेकिन, इस बार इतना केला भी नहीं हुआ है कि वह हाजीपुर के लोगों के बीच उपलब्ध हो। 

विज्ञापन


जानिए, हाजीपुर के केले की खासियत
हाजीपुर के मालभोग, अलपान और चीनिया केले की अपनी अलग ही विशेषता है। चीनिया केला एवं मालभोग का मिठास और स्वाद दूसरे राज्य में होने वाले कला से ज्यादा होता है। लोग इसे बड़ा चाव से खाते हैं। यह अन्य केले से अधिक फायदेमंद भी होता है। हाजीपुर का यह केला विभिन्न राज्यों में किसानों द्वारा सप्लाई भी की जाती है। इसी मांग देश के सभी बाजारों में सबसे अधिक रहती है। लेकिन, इस साल किसान मांग पूरी करने में असमर्थ हैं। इस क्षेत्र के किसानों की आर्थिक स्थिति केले के बगानों पर ही निर्भर करती है। 
विज्ञापन


आपदाओं ने हमलोगों की कमर ही तोड़ दी है
किसानों का कहना है कि समय-समय पर आई कई प्राकृतिक आपदाओं ने हमलोगों की कमर ही तोड़ दी है। सरकार द्वारा केला को फसल बीमा में शामिल नहीं किए जाने के कारण क्षेत्र के किसानों को प्रति वर्ष भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ती है। कभी सुखाड़ तो कभी अतिवृष्टि की वजह से केले के उत्पादन पर बुरा असर पड़ा है। इस बार बारिश हवा और बाढ़ का पानी ने किसानों के कमर तोड़ दिया है। छठ के मौके पर यहां के लोग बाहर से मंगाए गए केले पर ही निर्भर हो गए हैं। बाजार में कोलकाता, असम एवं मद्रास का केला बिक रहा है। स्थानीय स्तर पर अकेले की अच्छी फसल नहीं होने के बाद व्यापारियों द्वारा बाहर से केला मंगवा कर बाजारों में बेचा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar: Sweetness of Hajipur china and Malbhog banana will not be available on Chhath festival, farmers
हाजीपुर के केला किसान। - फोटो : अमर उजाला
लोकल केला दो हजार तक बिक रहा
लोकल केला इस बार 1000 से 2000 रुपये जबकि बाहर का केला 500 से 1000 रुपये घौर बिक रहा है। सबसे बड़ी बात यह है बाहर का केला देखने में यहां के केला से ज्यादा सुंदर है पर स्वाद और सुगंध में यहां के केले जैसा नहीं होता है।  लेकिन लोगों को मजबूरी में बाहर का किला खरीदने को लेकर बेबस हो गए हैं। 

स्थानीय किसान बोले- मदद करे सरकार
स्थानीय किसान बलिस्टर सिंह ने कहा कि हम लोगों को पूजा करने के लिए केला नहीं है खेती की दैनीय स्थिति है। हम लोग त्योहार मनाएंगे तो उसके लिए पैसे का पूर्ति नहीं है। खेती तो पूरी तरीके से चौपट हो गया हम लोग पूरा परिवार किले पर ही निर्भर हैं। हम लोग मजबूर होकर बैठे हुए हैं। सरकार से हमलोगों को मदद चाहिए। केला के लिए हम लोगों को उर्वरक पैसे का कुछ सहायता मिलेगी। तब ना केले की खेती होगी। छह महीने से केला बर्बाद है लेकिन सरकार का कोई सहायता नहीं मिल रही है। हाजीपुर वाला केला का स्वाद नहीं मिलेगा। किसान निर्दोष यादव ने बताया कि पूरी तरीके से केला का फसल बर्बाद हो गया है। लेकिन, सरकार का कोई ध्यान नहीं है। लगातार हुई बारिश के कारण ज्यादा दिन तक खेत में पानी लग रहा है। जिससे पूरी तरीके से केला का फसल क्षतिग्रस्त हो गया। हम लोग बहुत परेशान हैं। कर्ज लेकर खेती करते हैं। केला का फसल दो सालों से बर्बाद हो रहा है। सरकार को मुआवजा देना चाहिए। इससे हम लोग फिर से खेती कर सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed