{"_id":"5de8ae468ebc3e548730ea68","slug":"bihar-suspected-explosive-found-near-the-mother-dairy-plant-in-motihari","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: मोतिहारी में मदर डेयरी के पास मिला संदिग्ध बम, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: मोतिहारी में मदर डेयरी के पास मिला संदिग्ध बम, हड़कंप
Thu, 05 Dec 2019 12:51 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 05 Dec 2019 12:51 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध बम
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मोतिहारी में मदर डेयरी प्लांट के पास एक संदिग्ध बम मिला है। बम की सूचना मिलने पर इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। संदिग्ध बम को टाइम बम बताया जा रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने बम निरोधक दस्ते को भी बुला लिया है। हालांकि पुलिस की तरफ से अभी तक संदिग्ध बम को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्वी चंपारण के पीपरी कोठी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 के किनारे स्थित मदर डेयरी के पास यह बम मिला है। बताया गया है कि कुछ ग्रामीणों ने इस बम को देखा और इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। इस बीच बम की सूचना पूरे इलाके मे फैल गई और लोगों की भीड़ उसे देखने के लिए वहां पहुंचना शुरू हो गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और मौके से लोगों को हटाने का कार्य शुरू किया। जिला के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए पुलिस ने लोगों को मार्ग पर जाने से रोक दिया गया है। फिलहाल पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Bihar: Suspected explosive found near the Mother Dairy plant in Motihari. Police present at the spot. More details awaited. pic.twitter.com/JLZBYajlVE
— ANI (@ANI) December 5, 2019