फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Sushant Singh Rajput's relative shot dead in Saharsa

सहरसा: सुशांत सिंह राजपूत के रिश्तेदार समेत दो को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर

Sat, 30 Jan 2021 02:41 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sat, 30 Jan 2021 02:41 PM IST
विज्ञापन
Bihar: Sushant Singh Rajput's relative shot dead in Saharsa
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

बिहार के सहरसा जिले में शनिवार को दिनदहाड़े बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने गोलीबारी की घटना का अंजाम दिया है। बदमाशों ने बॉलीवुड के दिवंगत फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत  के रिश्तेदार और यामाहा शोरूम के मालिक  राजकुमार सिंह और उनके सहयोगी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। गोलीबारी की इस घटना में राजकुमार सिंह और उनके सहयोगी आमिर हसन जख्मी हो गए।अली हसन की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने शोरूम मालिक राजकुमार सिंह और उनके सहयोगी को इलाज के लिए गंगजला चौक स्थित निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। राजकुमार सिंह के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा जख्मी बैजनाथपुर निवासी आमिर हसन के कमर समीप गोली लगी और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


राजकुमार सिंह का सहरसा और मधेपुरा में शोरूम है। शनिवार की सुबह करीब दस बजे वे अपने कर्मी सह मैकेनिक हसन के साथ बाइक से मधेपुरा स्थित शोरूम खोलने जा रहा थे। इसी दौरान बैजनाथपुर से आगे कुछ किलोमीटर आगे बढ़ने पर सबैला व तिरी के पास पहले बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर लिया। ओवरटेक करने के बाद बाइक सवार बदमाशों ने सामने से उनके ऊपर कई राउंड गोलीबारी की, जिसमें से एक गोली राजकुमार सिंह और दूसरी गोली हसन को लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलों के फेर में उलझी रही पुलिस 
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल को लेकर कभी सहरसा जिला और कभी मधेपुरा जिला में उलझी रही। बाद में बैजनाथपुर पुलिस शिविर प्रभारी संजीव कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी। वहीं सदर एसडीपीओ संतोष कुमार पीडि़तों की हालत जानने निजी क्लिनिक पहुंचे।दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना के बाद हडकंप मच गया। पीड़ित शोरूम मालिक के भाई अनुज कुमार सिंह उर्फ चुन्नु ने पुलिस से मामले में त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है।


अपराधियों ने गोलीबारी की इस घटना को किन कारणों से अंजाम दिया है, इसका पता फिलहाल नहीं लग सका है। आपको बता दें कि बिहार में पिछले कुछ दिनों से आपराधिक घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इसको लेकर विपक्षी दल लगातार सरकार को घेर रहे हैं। विपक्षी दलों का आरोप है कि नीतीश कुमार के शासन में कानून व्यवस्था बदहाल हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed