फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar : suicide case after murder case Boyfriend girlfriend and her mother nalanda bihar police love affair

Bihar : अब एक सनकी ने प्रेमिका और उसकी मां की जान ली, दोनों की हत्या के बाद खुद को मारी गोली, मौत

Wed, 16 Apr 2025 10:03 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 16 Apr 2025 10:03 PM IST
सार

Murder Case : बिहार के भोजपुर में एक सनकी प्रेमी ने युवती और उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। फिर खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी। अब फिर वही कहानी एक बार फिर बिहार में दुहराई गई है। 

विज्ञापन
Bihar : suicide case after murder case Boyfriend girlfriend and her mother nalanda bihar police love affair
घटनास्थल पर पहुंचे एसपी भरत सोनी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

नालंदा में प्रेम प्रसंग में एक युवक ने अपनी प्रेमिका और उसकी मां की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। घटना सिलाव थाना क्षेत्र के सिंह कॉलोनी की है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि चंडी मऊ निवासी मनीष कुमार नाम के युवक ने सिंह कॉलोनी की निवासी पूनम कुमारी और उसकी मां पुट्टूसा देवी को गोलियों से भून दिया। हत्या के बाद युवक ने खुद को भी गोली मार ली। आननफानन में उसे पावापुरी विम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए -Bihar News: भ्रष्ट अंचलाधिकारी ने दो बार अलग-अलग नाम से पास की मैट्रिक परीक्षा, एसवीयू की जांच में खुली पोल
विज्ञापन


लड़की की हो गई थी शादी तय 
घटना के संबंध में लड़की के पिता ने बताया कि आरोपी मनीष कुमार उनके बड़े बेटे का दोस्त था। इस वजह से वह घर आया-जाया करता था। इसी दौरान दोनों में सम्पर्क हुआ और फिर दोनों बातचीत करने लगे। पूनम की शादी तय हो गई थी। होने वाला दूल्हा सीवान के एसपी का अंगरक्षक है। 15 अप्रैल को छेका हुआ था। अब 22 अप्रैल को तिलक और 28 अप्रैल को शादी होने वाली थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से मारी गोली 
लड़की के पिता ने बताया कि आज शाम में आरोपी मनीष कुमार बोग में कपड़ा लेकर आया और पूनम को घर से भागकर शादी करने की बात कहने लगा। इसी दौरान वहां पूनम की मां पुट्टूसा देवी आ गई और उसने दोनों की बातें सुन ली। मनीष की बातें सुनते ही पुट्टूसा देवी भड़क गई और गुस्से में उसे डांट-फटकार करने लगी। इसी दौरान गुस्से में मनीष ने पिस्टल निकालकर पहले पुट्टूसा देवी को दो गोली दाग दी। दनादन सीने और सिर में गोली लगते ही पुट्टूसा देवी जमीन पर गिर पड़ी और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। मां को गोली लगते ही पूनम मनीष पर बरस पड़ी, जो मनीष के लिए असहनीय था। इतने में मनीष ने फिर दो गोली पूनम को भी दाग दी।

यह खबर भी पढ़िए -Mukesh Sahni: एनडीए में जाने के सवाल पर मुकेश सहनी ने यह क्या कहा? डिप्टी सीएम की कुर्सी पर भी बोले VIP प्रमुख

घटनास्थल से पिस्टल हुआ बरामद 
घटना के संबंध में  एसपी भरत सोनी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल मनीष को तुरंत पावापुरी विम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल से पुलिस ने एक पिस्टल भी बरामद किया है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम भी पहुँच कर जांच कर रही है। घर वालों की स्थिति फिलहाल ऐसी नहीं है कि उनसे फिलहाल पूछताछ की जा सके। फिलहाल मामले की जाँच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed