फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar students broke the head of the observer for stopping the misconduct In Nawada 11 students were nominated

Bihar: नवादा में कदाचार रोकने पर छात्रों ने वीक्षक का सिर फोड़ दिया, 11 छात्र नामजद

Thu, 09 Feb 2023 04:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 09 Feb 2023 04:56 PM IST
सार

बिहार के नवादा जिले में कदाचार रोकने पर छात्रों ने वीक्षक के साथ मारपीट की है। मारपीट के दौरान छात्रों ने वीक्षक का सिर फोड़ दिया। फिलहाल, 11 छात्र नामजद हुए हैं।
 

विज्ञापन
Bihar students broke the head of the observer for stopping the misconduct In Nawada 11 students were nominated
वीक्षक का सिर फोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नवादा जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान कदाचार के आरोप में निष्कासित छात्रों ने वीक्षक के साथ मारपीट कर सिर फोड़ दिया है। दरअसल, हिसुआ प्रखंड कार्यालय में तैनात ग्रामीण आवास सहायक धर्मेंद्र कुमार इंटरमीडिएट विद्यालय में वीक्षक के रूप में तैनात थे। परीक्षा के दौरान कदाचार में संलिप्त 11 परीक्षार्थियों को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने निष्कासित कर दिया था।

विज्ञापन


इस बात से नाराज छात्रों ने वीक्षक से बदला लेने की नीयत से हिसुआ नरहट रोड स्थित बाबा मार्केट में समीप सहायक के साथ गुरुवार को मारपीट कर फरार हो गए। इस दौरान वीक्षक का सिर फट गया। वहीं, आसपास मौजूद लोगों ने वीक्षक को घायल अवस्था में स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाए।
विज्ञापन


घटना के बाद वीक्षक ने स्थानीय थाने में आवेदकर देकर गोविंदपुर के धीरज वर्मा और कादिरगंज के शादीपुर के नीतीश कुमार सहित 11 लोगों पर प्राथमिकी का आवेदन दिया है। पुलिस ने हमलावर छात्रों के खिलाफ गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। ताकि इस तरह की घटना दोबारा न हो। सदर एसडीओ उमेश भारती ने कहा, पुलिस घटना में शामिल छात्रों को गिरफ्तार कर लेगी। कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न करना प्रशासन का धर्म है। इसका हम सब पालन कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed