फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Special Status: Lalu Yadav targets PM Modi and CM Nitish Kumar; RJD, JDU, BJP, Lok Sabha

Bihar Special Status : लालू बोले- मोदी और नीतीश ने विशेष राज्य पर झुनझुना पकड़ा दिया, तुरंत इस्तीफा दें सीएम

Mon, 22 Jul 2024 03:15 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 22 Jul 2024 03:15 PM IST
सार

लोकसभा में जनता दल यूनाईटेड के सांसद रामप्रीत मंडल के सवाल पर केंद्र सरकार ने दो टूक कह दिया कि बिहार को नेशनल डेवलेपमेंट काउंसिल के क्राइटेरिया के तहत बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दे पाना संभव नहीं है। अब इस मामले को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है।

विज्ञापन
Bihar Special Status: Lalu Yadav targets PM Modi and CM Nitish Kumar;  RJD, JDU, BJP, Lok Sabha
लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलेगा। लोकसभा में जनता दल यूनाईटेड के सांसद रामप्रीत मंडल के सवाल पर केंद्र सरकार ने दो टूक कह दिया कि बिहार को नेशनल डेवलेपमेंट काउंसिल के क्राइटेरिया के तहत बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दे पाना संभव नहीं है। अब इस मामले को लेकर बिहार में सियासत गरमा गई है। महागठबंधन ने नीतीश सरकार से इस्तीफा तक की मांग कर दी। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि एनडीए गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार ने बड़ी निर्लज्जता से बिहार को विशेष राज्य पर झुनझुना पकड़ा दिया है। "विशेष राज्य का दर्जा नहीं तो विशेष पैकेज के नाम पर ही बिहार को कुछ भी दे दें", यह कहकर जदयू भाजपा के सामने नतमस्तक है। इसलिए नीतीश कुमार को तुरंत इस्तीफ़ा दे देना चाहिए। उन्होंने तो कहा था कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिला देंगे पर केंद्र ने मना कर दिया।

विज्ञापन


लालू बोले- बिहार के वोटों की महत्ता को बेच चुके हैं नीतीश कुमार
नीतीश कुमार ने कहा था कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाएंगे। लेकिन, वह नहीं दिला पाएं। इसलिए वह अपना इस्तीफ तुरंत दें। लालू ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का देना ही पड़ेगा। हमलोग इसे लेकर रहेंगे। नीतीश कुमार केंद्र और राज्य की सत्ता के लिए अपना ज़मीर, अपनी अंतरात्मा, बिहार की अस्मिता, बिहारवासियों की आकांक्षाओं और बिहार के वोटों की महत्ता को बेच चुके हैं।
विज्ञापन


विशेष राज्य का दर्जा भी चाहिए और विशेष पैकेज भी चाहिए!
राज्यसभा सांसद ने कहा कि देश का प्रगति का ब्लूप्रिंट बिहार जैसे राज्यों की प्रगति के बगैर संभव नहीं है। बिहार श्रम आपूर्ति के राज्य के दाग के निकलना चाहता है। यह दाग औपनिवेशिक काल से लगा हुआ है। मेरी मांग है कि बिहार को वोटिंग स्टेट सिर्फ मत मानिए। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दीजिए। बिहार को संवेदना से देखने की जरूरत है। विशेष राज्य का दर्जा भी चाहिए और विशेष पैकेज भी चाहिए! दोनों के बीच में 'या' नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed