फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Some people thrashed a youth to death in love affair case in Darbhanga, police raided to arrest the accused

बिहार : दरभंगा में प्रेम-प्रसंग मामले में लोगों ने एक युवक की पीट-पीटकर ली जान, आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए की छापेमारी

Tue, 02 Nov 2021 12:37 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 02 Nov 2021 12:37 AM IST
सार

दरभंगा में बाजितपुर ओपी क्षेत्र के माउंबेहट गांव के छह युवकों व बहेड़ा थाने की अधलोआम पंचायत के रसीदपुर गांव के कुछ लोगों के बीच रात में जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में अभिषेक कुमार झा की मौत हो गई, जबकि राहुल भास्कर व शैलेश कुमार झा बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
Bihar: Some people thrashed a youth to death in love affair case in Darbhanga, police raided to arrest the accused
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के दरभंगा में बाजितपुर ओपी क्षेत्र के पंडौल (परौल) चौक पर रविवार रात करीब नौ बजे प्रेम-प्रसंग मामले में एक युवक की कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान माउंबेहट निवासी मिथिलेश झा के इकलौते पुत्र अभिषेक कुमार झा के रूप में की गई है।

विज्ञापन

 

बताया गया है कि माउंबेहट गांव के छह युवकों व बहेड़ा थाने की अधलोआम पंचायत के रसीदपुर गांव के कुछ लोगों के बीच रात में जमकर मारपीट हुई थी। इस छगड़े में अभिषेक कुमार झा की मौत हो गई, जबकि राहुल भास्कर व शैलेश कुमार झा बुरी तरह घायल हो गए। दोनों को डीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से राहुल भास्कर की स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

 

घटना की जानकारी पाकर सिटी एसपी अशोक कुमार प्रसाद, बेनीपुर डीएसपी डॉ. कुमार सुमित, बहेड़ा थाने के इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह, एसआईटी इंस्पेक्टर मदन प्रसाद, बहेड़ा थानाध्यक्ष सुरेश राम, एसआई रंजीत कुमार चौधरी, मनीगाछी थानाध्यक्ष राजनंदन कुमार व बाजितपुर ओपी प्रभारी नीरज कुमार के अलावा विशेष सुरक्षा बल के महिला एवं पुरुष जवान मौके पर पहुंचे और इस मामले की छानबीन की।

विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल बहेड़ा थाना व बाजितपुर ओपी की सीमा पर है। इस घटना के बाद बहेड़ा थाने की पुलिस ने घायलों को डीएमसीएच अस्पताल पहुंचाया। जिसके बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने अभिषेक कुमार झा को मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में बाजितपुर ओपी में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ओपी अध्यक्ष नीरज कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed