फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: singer Maithili Thakur said on Balasore train accident - Thanks to the people of Odisha, saved lives

Bihar : बालासोर रेल हादसे पर फेमस सिंगर मैथिली ठाकुर बोलीं- उड़ीसा के लोगों को धन्यवाद, सैकड़ों की जान बचाई

Tue, 06 Jun 2023 06:17 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 06 Jun 2023 06:17 PM IST
सार

मैथिली ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बालासोर में हुए भीषण ट्रेन हादसे अभी तक जितने भी रेल हादसा हुए हैं। उनमें यह हादसा सबसे भयानक और दर्दनाक है।

विज्ञापन
Bihar: singer Maithili Thakur said on Balasore train accident - Thanks to the people of Odisha, saved lives
मैथिली ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिथिला की बेटी और प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर अपने एक निजी कार्यक्रम के तहत दरभंगा पहुंची। जहां उन्होंने एक शो रूम का शुभारंभ किया। इस अवसर मैथिली ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बालासोर में हुए भीषण ट्रेन हादसे अभी तक जितने भी रेल हादसा हुए हैं। उनमें यह हादसा सबसे भयानक और दर्दनाक है। जब हम सफर करते हैं तो अगर किसी प्रकार की छोटी मोटी घटनाएं घट जाती है। तो अंदर से दिल बहल जाता है। इस तरह के हादसे में एक साथ इतने लोग की मौत, सुनकर काफी डर लगता है।

विज्ञापन


मैथिली ने कहा- जिनके घर में मौत हुई
मैथिली ठाकुर ने कहा कि मैं खुद रेल से बहुत यात्राएं करती रहती हूं। लेकिन, कभी कोई ऐसा सोचा नहीं होता है कि उनके साथ किसी प्रकार की घटना घट सकती है। वहीं उन्होंने कहा उड़ीसा के लोगों की तारीफ करते हुए कहा कि वहां के लोग हादसे के वक्त एक दूसरे की सहायता कर रहे थे। इससे साफ जाहिर होता है कि अभी भी वहां के लोगों के बीच इंसानियत जिन्दा है। उनके बदौलत ही मरने वाले कि संख्या में कमी आई। नही तो मौत का आंकड़ा बढ़ सकता था। मैथिली ने कहा कि जिनके घर में मौत हुई है। उनके घर में क्या बीत रही होगी। मैं खुद समझ सकती हूं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि सभी लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाए तथा मृत लोगों को भगवान शांति प्रदान करें।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार को जल्द मदद करें सरकार
मैथिली ठाकुर ने कहा कि मैं सरकार से आग्रह करती हूं कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द मदद पहुंचाई जाए। क्योंकि जो लोग घायल हुए हैं। वे लोग खुद कमाने वाले लोग हैं। हादसे के बाद उनके परिवार पर क्या बीत रही होगी। यह सारी बात मन में काफी आती है। क्योंकि जिनके परिवार के सदस्य इस हादसे का शिकार हुए है। उनके यहां काफी सारी परेशानियां एक साथ आ गई होगी। वहीं उन्होंने कहा कि जब हम सफर करते हैं तो अगर किसी प्रकार की छोटी मोटी घटनाएं घट जाती है। तो अंदर से दिल बहल जाता है। और ऊपर से इस तरह के हादसे में एक साथ इतने लोग की मौत, सुनकर काफी डर लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed