फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Shiva devotees reach Bihta from Patna City with a massive 54-foot Kanwar.

बिहार: 54 फीट के विशाल कांवड़ के साथ पटना सिटी से बिहटा पहुंचे शिवभक्त, 50 किमी तक गूंजता रहा हर-हर महादेव

Thu, 24 Sep 2026 03:52 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजालापटना
न्यूज डेस्क, अमर उजालापटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 24 Sep 2026 03:52 PM IST
सार

पटना सिटी से हजारों शिवभक्त 54 फीट लंबे विशाल कांवड़ के साथ करीब 50 किलोमीटर पैदल चलकर बिहटा पहुंचे। रास्तेभर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने बाबा बिहटेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन कर जलाभिषेक किया।

 

विज्ञापन
Bihar: Shiva devotees reach Bihta from Patna City with a massive 54-foot Kanwar.
शिव भक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भादो महीने के मौके पर गुरुवार को पटना से बिहटा तक शिवभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। पटना सिटी से हजारों श्रद्धालु करीब 54 फीट लंबे विशाल कांवड़ के साथ लगभग 50 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर बिहटा पहुंचे। श्रद्धालुओं का जत्था बाबा बिहटेश्वरनाथ मंदिर पहुंचा, जहां भक्तों ने भगवान शिव के दर्शन कर जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन

सुबह से ही पटना से बिहटा की ओर भगवा वस्त्रों में कांवड़ियों का कारवां नजर आया। हाथों में कांवड़ और जुबां पर भोलेनाथ का नाम लिए श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ते रहे। रास्तेभर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष गूंजते रहे। 54 फीट लंबा विशाल कांवड़ यात्रा का मुख्य आकर्षण बना रहा। इसे देखने के लिए सड़क किनारे कई जगह लोगों की भीड़ जुटी रही।

विज्ञापन

50 किलोमीटर पैदल सफर, चेहरे पर दिखा उत्साह
करीब 50 किलोमीटर की लंबी दूरी पैदल तय करने के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। महिला, पुरुष और युवाओं समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवर यात्रा में शामिल रहे। रास्ते में स्थानीय लोगों ने भी कांवरियों का स्वागत किया और उनके लिए पानी समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराईं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: कभी एसटीएफ तो कभी आरपीएफ बनकर जमाता था रौब, चलती ट्रेन में यात्रियों को निशाना बनाने वाला गिरफ्तार

विशाल कांवड़ देखने उमड़ी भीड़
54 फीट लंबे कांवड़ को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। कांवर जैसे-जैसे बिहटा की ओर बढ़ता गया, उसे देखने के लिए लोगों की उत्सुकता भी बढ़ती गई। कई स्थानों पर स्थानीय लोग रुककर इस अनोखी कांवड़ यात्रा को देखते नजर आए। विशाल कांवड़ के साथ चल रहे श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय बना रहा।

बाबा बिहटेश्वरनाथ के दरबार में पूरी हुई यात्रा
लंबी पैदल यात्रा के बाद श्रद्धालु बिहटा स्थित बाबा बिहटेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने भगवान शिव के दर्शन किए और जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में भी भक्तों की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने कहा कि बाबा के दरबार तक पहुंचना उनके लिए आस्था और आध्यात्मिक संतोष का विषय है। पटना से बिहटा तक निकली यह विशाल कांवड़ यात्रा श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक बनी। करीब 50 किलोमीटर के सफर के दौरान गूंजते हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा मार्ग भक्तिमय नजर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed