फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Shishir Sinha becomes the Vice Chancellor of Bihar Sports University, Women's Hockey Champions Trophy

Bihar: शिशिर सिन्हा बने बिहार खेल विश्वविद्यालय के पहले कुलपति, 11 नवंबर से होगा महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी

Sat, 09 Nov 2024 04:34 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 09 Nov 2024 04:34 PM IST
सार

बिहार सरकार के खेल विभाग के अवर सचिव उमाकांत प्रसाद ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के आदेश के आद यह अधिसूचना जारी की है। 11 से 20 नवंबर तक राजगीर के राजकीय खेल अकादमी-सह-खेल परिसर में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
Bihar: Shishir Sinha becomes the Vice Chancellor of Bihar Sports University, Women's Hockey Champions Trophy
शिशिर सिन्हा बने खेल विवि के कुलपति। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत हुए शिशिर कुमार सिन्हा को बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर का कुलपति निुयक्त किया है। बिहार सरकार के खेल विभाग के अवर सचिव उमाकांत प्रसाद ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के आदेश के आद यह अधिसूचना जारी की है। बिहार सरकार की ओर से जारी चिट्ठी में लिखा गया है कि बिहार खेल विवि, अधिनियम 2021 की धारा 11(V) में निहित प्रावधान के आलोक में 1982 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत हो चुके शिशिर सिन्हा को बिहार खेल विवि का प्रथम कुलपति नियुक्त किया जाता है।  

विज्ञापन


यहीं होगा एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी
बिहार में पहली बार आयोजित होने जा रही एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी राजगीर स्थित खेल विवि के परिसर में खेले जाएंगे। एशिया की छह प्रमुख टीम भारत, चीन, मलेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया और थाईलैंड इस प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। यह टूर्नामेंट 11 से 20 नवंबर तक राजगीर के राजकीय खेल अकादमी-सह-खेल परिसर में आयोजित किया जाएगा, जो बिहार के खेल इतिहास में एक सुनहरा अध्याय जोड़ने वाला है।
विज्ञापन


बिहार के खेल भविष्य का निर्माण स्थल है
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 29 अगस्त को नालंदा जिला के राजगीर खेल परिसर स्थित राज्य खेल अकादमी एवं बिहार खेल विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया था। राजगीर के हिन्दुपुर-ठेरा मौजा में 90 एकड़ भूमि पर 750 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह विशाल खेल परिसर न केवल राज्य के युवा खिलाड़ियों के लिए वरदान साबित होगा, बल्कि देश के खेल मानचित्र पर बिहार को एक नई पहचान देगा। खेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "यह अकादमी केवल एक भवन नहीं है, बल्कि बिहार के खेल भविष्य का निर्माण स्थल है। यहां खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का वैज्ञानिक प्रशिक्षण मिलेगा। इस अकादमी में एथलेटिक्स ट्रैक, फुटबॉल स्टेडियम, हॉकी टर्फ, स्विमिंग पूल, और कई अन्य खेलों के लिए आधुनिक सुविधाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed