फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Sex racket was running in a rented house when police arrived young men and women fled

बिहार: किराए के मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस पहुंची तो इस हाल में मिले युवक-युवतियां

Tue, 31 Aug 2021 02:44 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 31 Aug 2021 02:44 PM IST
सार

स्थानीय लोगों ने शक होने पर पुलिस को जानकारी दी थी। पुलिस ने मौके पर से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मकान की तलाशी में नशीली दवाइयां व भारी मात्रा में इंजेक्शन मिले हैं। 
 

विज्ञापन
Bihar Sex racket was running in a rented house when police arrived young men and women fled
bihar police

विस्तार

बिहार के मजफ्फरपुर जिले में पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह को पकड़ा है। पुलिस ने यह जानकारी मंगलवार को दी। जानकारी के मुताबिक, अहियापुर थाना क्षेत्र के सर सैयद कॉलोनी के एक मकान में पुलिस ने बीती रात छापेमारी की। यहां से गिरोह के मास्टरमाइंड समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आधार दर्जन युवक-युवतियां मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि मास्टरमाइंड के अलावा पटना व चकिया की दो युवतियों समेत एक अन्य को मौके से पकड़ा गया है। 

विज्ञापन


नशीली दवाइयां भी बरामद
सेक्स रैकेट की सूचना पर मकान में अहियापुर और मिठनपुरा थाना की पुलिस ने छापेमारी की थी। घर की तलाशी लेने पर नशीली दवाइयां, शराब, भारी मात्रा में इंजेक्शन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि इस मकान में पिछले करीब छह महीने से सेक्स रैकेट चल रहा था। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने दी थी सूचना 
सोमवार देर रात एक ग्राहक घर में आया था। स्थानीय लोगों को इस पर शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस व स्थानीय लोगों ने घर का दरवाजा खुलवाया तो वहां से कई युवक व युवतियां भाग निकले। थानेदार सुनील कुमार रजक ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि ग्राहकों से ऑनलाइन पेमेंट लिया जाता था। किराए पर लिया गया मकान एक महिला का है, जिसका पता किया जा रहा है। वहीं पकड़े गए लोगों पर भी कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन













 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed